Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बरसों में हमारे बड़े-बुजुर्ग इस बात को कहते आ रहे हैं कि प्राकृतिक फल और बीज हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। और हो भी क्यों न, इनमें मौजूद पोषक तत्व आपको हर मौसम में फिट रखने में मदद करते हैं। गर्मी हो या फिर सर्दी भोजन के साथ इन बीजों की थोड़ी मात्रा में सेवन करने से आपको फिट रहने और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। क्या आप जानते हैं कि भोजन के बाद इन बीजों के सेवन से आपको खाना पचाने और खाने से मिलने वाले पोषण को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो इस लेख में हम आपको ऐसे 4 बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित सेवन करने पर आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ वजन घटाने और ऐसे कई लाभ मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप सोच नहीं सकते हैं।
कद्दू के बीज शरीर में मौजूद टिश्यू को रिपेयर करते हैं और नए टिश्यू के निर्माण को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, इन बीजों में अमीनो एसिड भी होता है, जो शरीर के विकास को बढ़ावा देता है। कद्दू, बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित होते हैं। विटामिन ए, हमारी इम्यूनिटी सिस्टम के लिए आवश्यक है। कद्दू के बीज में पोटेशियम मांसपेशियों और इलेक्ट्रोलाइट रिकवरी में सहायता करते हैं। कद्दू के बीजों में मौजूद जिंक, इम्यूनिटी और कोशिका वृद्धि के विकास को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह बालों के झड़ने को कम करने में भी मदद करता है। इसमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो तनाव को दूर करने में मदद करता है। यह मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है जो सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन से राहत प्रदान करने में मदद करता है।
चिया सीड्स में तृप्ति मूल्य अधिक होता है। इन बीजों में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन नाम का एमिनो एसिड आपकी भूख को नियंत्रित करने, नींद और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। जब आप इस बीज का सेवन करते हैं तो ये आपको फुल रखने जैसा महसूस कराता हैं और अधिक समय तक आप संतुष्ट रहते हैं। इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी मदद करता है। चिया सीड्स में बोरॉन भी होता है, जो मेटाबॉलिज्म को ऊर्जा देने में सहायता करता है और थकान को दूर करता है। इसकी जल धारण क्षमता के कारण, यह आपको हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है। यह कैल्शियम, मैंगनीज जैसे खनिजों से भी समृद्ध है, जो मांसपेशियों के कार्य में सहायता करते हैं। इतना ही नहीं ये वेजिटेरियन ओमेगा 3 और एंटीऑक्सिडेंट क्वेरसेटिन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं और इन दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में सहायता करते हैं।
यह ओमेगा -3 फैटी एसिड और लिगनन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ओमेगा 3, जो शरीर में फैट को कम करने में मदद करता है और हेल्दी स्किन को बनाए रखने में भी मदद करता है जबकि लिगनन लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है और पीसीओएस के प्रबंधन और नियंत्रण में भी मदद करता है।
इसमें क्यूमिनलडिहाइड नामक यौगिक होता है, जो मुंह में लार ग्रंथियों को सक्रिय करता है जिससे भोजन का पचाने में आसानी होती है। जीरा में मौजूद एक और सक्रिय घटक थाइमोल उन ग्रंथियों को उत्तेजित करता है जो पेट और आंतों में भोजन के पूर्ण पाचन के लिए जिम्मेदार एसिड, पित्त और एंजाइमों को स्रावित करते हैं और इस प्रकार आपको आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद आयरन की मात्रा के कारण हीमोग्लोबिन उत्पादन बढ़ता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की वृद्धि होती है जो थकान होने से रोकती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और जीवाणुरोधी गुणों से भरा होता है, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी लक्षणों को कम करने में मदद करता है।