4 मानसून मिथ, जिनकी बिल्‍कुल न करें परवाह

मानसून की मस्‍ती का रास्‍ता रोकने वाले मिथ को करें अलविदा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : June 27, 2018 11:55 AM IST

मानसून है मस्‍ती का मौसम। आप लेना चाहते हैं मानसून का मजा, लेकिन मानसून में फैले मिथ रोक रहे हैं आपका रास्‍ता। तो जानिए उन मिथ के बारे में जिनकी बिल्‍कुल परवाह नहीं करनी चाहिए। स्लिमलाइन क्लिनिक की डायटीशियन मिताली गुप्‍ता से।

मिथ : अवॉइड करने चाहिए फल

अकसर संक्रमण के डर से लोगों में यह धारणा फैल गई है कि मानसून के दौरान फल नहीं खाने चाहिए। जबकि फल प्राकृतिक आहार हैं और इनका किसी भी मौसम में मजा लिया जा सकता है। पर खाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे कटे हुए, बासी या गंदे न हों। हमेशा ताजा फल खरीदें और तभी काटें जब खाने हों। मौसमी फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

मिथ : दही नहीं खाना चाहिए

मानसून में अकसर पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए यह कहा जाता है कि अम्‍लीय फूड नहीं खाना चाहिए। इसी श्रेणी में हम दही को भी रख लेते हैं। जबकि दही पाचन शक्ति को मजबूत करता है। दही अगर पुराना हो गया है और उसमें खटास आ गई है, तो दही अवॉइड करना चाहिए। वरना मानसून में दही का इस्‍तेमाल बेहतर रहता है। डायरिया और फूड प्‍वॉइ‍जनिंग की समस्‍या होने पर दही का सेवन करने से लाभ मिलता है।

मिथ : बारिश के पानी से बचना चाहिए

आजकल प्रदूषण इतना ज्‍यादा हो गया है कि हम घर से बाहर निकलते हुए नाक-मुंह बांध लेते हैं। यह सही भी है। पर इसका यह मतलब नहीं कि हम बारिश के पानी से भी खुद को बचाते रहे। बारिश का पानी कई प्रकार की स्किन की समस्‍याओं से निजात दिलाता है। लेकिन बारिश में ठहरे हुए पानी से बचकर निकलना चाहिए। इसमें फौरन ही कई तरह के संक्रमण पनपने लगते हैं। आप चाहें तो बारिश में बरस रही बूंदों में नहाने का लुत्‍फ भी उठा सकते हैं।

मिथ : भीगने से बीमार पड़ जायेंगे

अकसर बच्‍चों को यह डांट पड़ती है कि भीगो मत, नहीं तो बीमार पड़ जाओगे। इस बात में आंशिक सच्‍चाई है। यदि आप थोड़ा भीगेंगे और फौरन धरेलू टेम्‍परेचर में आ जाएंगे अथवा पसीने से भीगे हुए होने पर भी बारिश में आ जाएंगे तो सर्द गर्म हो सकती हैं। लेकिन यदि आप बारिश में जमकर भीगेंगे और  टेम्‍परेचर में संतुलन रखेंगे तो मानसून में भीगना एक रिफ्रेशिंग एक्‍सपीरिएंस होगा।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source