... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 21, 2018 12:37 AM IST
रात के 4 फूड जो वेटलॉस में मदद करते हैं। © Shutterstock
एक बार वजन बढ़ जाने पर उसे कम करना सबसे कठिन काम होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह किया नहीं जा सकता। डायट में सही से ध्यान और एक्सरसाइज से कुछ भी संभव है। अगर आप भी वजन कम करने पर काम कर रहें हैं तो आपको भी डायट के कुछ खास नियम जानने होंगे। जब इंसान वजन कम करने पर काम करता है तो उसके खान-पान पर भी असर पड़ता है। कई बार देखा गया है कि रात में भूख लगने लगती है। क्योंकि दिन में डायट के हिसाब से खान-पान हुआ जो पहले की आदत से कम होता है। रात में अपनी भूख को मारना भी वजन कम करने की राह में रोड़ा है। अगर आप कुछ खाते भी हैं तो अनहेल्दी होने का खतरा। हम यहां 4 ऐसे फूड के बारे में बता रहें हैं जो रात में भूख लगने पर खा सकते हैं। इनको खाने से आपके वजन कम करने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इन 4 फूड को खाने से फायदा ही होगा।
केला
केला जल्दी भूख कम करते हैं। इसके अलावा, केले में फैट और कार्ब्स कम होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। अच्छे कार्ब्स पचाने और अवशोषित करने के लिए समय लेते हैं। नतीजतन, आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है।
उबले अंडे
उबले अंडे प्रोटीन के समृद्ध स्रोत हैं। चूंकि प्रोटीन को पचाने में समय लगता है, अंडा आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके अलावा, देर रात के स्नैक्स के रूप में उबले अंडे का सेवन रिकवरी प्रोसेस को बढ़ाती है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं तो इन 5 आदतों से बचकर रहें।
ये भी पढ़ेंः वजन घटाने में सहायता करने वाले विटामिन।
ये भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स।
सादा दूध
सादा दूध एक सबसे अच्छा देर रात का स्नैक्स है। इसमें गुड गट बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में मदद करते हैं। यह संतृप्ति के स्तर को भी बनाए रखता है और आपको ओवरइटिंग से रोकता है।
चॉकलेट
डार्क चॉकलेट प्रभावी रूप से स्वीट क्रेविंग को कम कर देता है। इसके अलावा, डार्क चॉकलेट से भूख कम लगती है और कैलोरी की खपत को कम करने में मदद मिलती है।