Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जंक फूड्स खाने से बढ़ा वजन? सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 पीले फल और तेजी से कम करें शरीर का fat

fruits for weight loss : अगर आप शरीर पर बढ़ती चर्बी से परेशान हो चुके हैं तो सिर्फ घर में रखी कुछ पीली चीजों की मदद से वजन कम कर सकते हैं।

जंक फूड्स खाने से बढ़ा वजन? सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 पीले फल और तेजी से कम करें शरीर का fat
जंक फूड्स खाने से बढ़ा वजन? सुबह नाश्ते में खाएं ये 4 पीले फल और तेजी से कम करें शरीर का fat

Written by Jitendra Gupta |Published : October 11, 2022 3:33 PM IST

fruits for weight loss : मौजूदा वक्त में ऐसी तमाम चीजे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करती हैं फिर चाहे वो आपका लाइफस्टाइल हो या फिर आपका खान-पान। ये दोनों चीजें ऐसी हैं, जो आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। आजकल जंक फूड का सेवन बहुत आम हो गया है। आप देख लीजिए पार्टी हो या फिर बर्थडे लोग इन्हीं चीजों का सेवन सबसे ज्यादा करते हैं। ये चीजें न सिर्फ आपका वजन बढ़ाने (Weight gain problem) का काम करती हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य को बुरी तरीके से प्रभावित करने का काम करती हैं। इन फूड्स के सेवन से शरीर पर बढ़ती चर्बी आपको हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल जैसी कई गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकती है। अगर आप शरीर पर बढ़ती चर्बी से परेशान हो चुके हैं तो सिर्फ घर में रखी कुछ पीली चीजों की मदद से वजन कम (fruits for weight loss) कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये चीजें।

इन पीले फलों से घटाएं वजन (fruits for weight loss)

1-अनानास (Pineapple for weight loss in hindi)

अगर आप वजन कम करने के लिए कुछ हेल्दी फूड्स के ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो अनानास आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अनानास में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर से चर्बीको कम करने में मदद करते हैं। आप सुबह नाश्ते में या फिर शाम के वक्त भी इस फल का सेव कर सकते हैं।

2-केला (banana for weight loss in hindi)

केला न सिर्फ वजन बढ़ाने में बल्कि वजन को कम करने में काफी मदद करता है। दरअसल केले में मौजूद फाइबर आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है और आपको वजन घटाने में मदद करता है। आप रोजाना सुबह नाश्ते में 2 केले या फिर दोपहर में भूख लगने पर केले का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी भूख को शांत करने में मदद करता है।

Also Read

More News

3-संतरा (Orange for weight loss in hindi)

प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन -सी जैसे गुणों से संपन्न संतरा सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। संतरा न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है ब्लकि वजन घटाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4-कद्दू (Pumpkin for weight loss in hindi)

कद्दू यानी सीताफल भले ही आप कम खाते हों लेकिन ये एक ऐसी सब्जी है, जो कई तरीकों से आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है। कद्दू वजन घटाने में मददगार है क्योंकि इसमें मौजूद कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिशनल वैल्यू आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करती है। इसलिए वजन कम करने वाले लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

About the Author

... Read More