Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

7 दिन में 2 किलो वजन घटाने के लिए आज से ही शुरू कर दें इन दो चीजों को एक साथ खाना, तेजी से घटेगा वजन

ये फूड अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड (food combinations for weight loss) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

7 दिन में 2 किलो वजन घटाने के लिए आज से ही शुरू कर दें इन दो चीजों को एक साथ खाना, तेजी से घटेगा वजन
7 दिन में 2 किलो वजन घटाने के लिए आज से ही शुरू कर दें इन दो चीजों को एक साथ खाना, तेजी से घटेगा वजन

Written by Jitendra Gupta |Published : December 22, 2020 11:58 AM IST

शरीर पर लटकती चर्बी किसी की भी परेशानी को बढ़ा सकती है लेकिन क्या आप गूगल पर वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने के तरीके खोज रहे हैं? अपने पसंदीदा फूड्स को स्मार्ट तरीके से एक-दूसरे के साथ मिलाकर खाना आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आपने बहुत लोगों के मुंह से सुना होगा कि वजन कम करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया है और इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। भले ही ये बात शत-प्रतिशत सही है लेकिन एक और मजे की बात की ये है कि कि आप अपने फूड्स (food combinations for weight loss) को अगर सही ढंग से एक-दूसरे के साथ मिलाकर खाएंगे तो ये वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। जब बात पतला होने की आती है तो दो फूड्स एक से बेहतर हो सकते हैं। दरअसल साथ में ये आपको अधिक पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं और आपके पेट को फुल रखने में मदद कर सकते हैं। ये फूड अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड (food combinations for weight loss) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ये फूड साथ खाएंगे तो तेजी से घटा पाएंगे अपना वजन (food combinations for weight loss)

अंडे और पालक

अंडे हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरे होते हैं। अंडों पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, ,साथ ही बनाना आसान होता है और ये वजन कम करने के लिए बिल्कुल अनुकूल फूड होते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम करने के मिशन पर हैं तो पालक को अपने ऑमलेट में शामिल करें। एक अध्ययन के अनुसार, अंडे (food combinations for weight loss) के साथ भरपूर आयरन युक्त पालक को खाने से लोगों को अधिक वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

ऑलिव ऑयल के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां (food combinations for weight loss)

खाना खाने के बाद लगने वाली भूख पर अंकुश लगाने के लिए आपको ताजी हरे सलाद से भरी एक कटोरी से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। इसे और अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें आप थोड़ा ऑलिव ऑयल डाल सकते हैं। पत्तेदार साग और ऑलिव ऑयल दोनों स्वास्थ्य के लिए अनुकूल फूड्स (food combinations for weight loss) हैं। लेकिन जब एक साथ इन फूड्स का सेवन करते हैं तो यह आपके वजन घटाने की प्रक्रिया को दो गुना कर सकते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड फैट से समृद्ध ऑलिव ऑयल भूख को दूर करने में मदद करता है और पत्तेदार साग आपकी संतुष्टि को बढ़ाने का काम करता है। अपने सलाद में तेल को शामिल करने से हरी सब्जियों से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद मिलती है।

पीनट बटर और सेब

सेब और पीनट बटर वजन घटाने के लिए अनुकूल फूड्स (food combinations for weight loss) हैं। पीनट बटर मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो आपका पेट फुल रखने में मदद करता है और इंसुलिन मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। सेब फाइबर से भी समृद्ध होता है, जो आपके अंदर क्रेविंग को कम करता है। इतना ही नहीं इसे वजन घटाने के लिए एक अच्छा स्नैक माना जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ग्रीन टी और नींबू (food combinations for weight loss)

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी कुछ चुनिंदा और अच्छे पेय पदार्थों में से एक है। यह एक लो-कैलोरी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्रिंक है, जो आपको अधिक फैट (food combinations for weight loss) और कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है। कई अध्ययनों से ये भी पता चलता है कि दिन में 2 से 3 बार ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है और यह शरीर पर चढ़ी चर्बी को भी कम करने में मदद कर सकती है। इसे और अधिक हेल्दी बनाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस डालें। नींबू में विटामिन सी होता है, जो आपके शरीर को ग्रीन टी के पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद कर सकता है।

About the Author

... Read More