शरीर की चर्बी कम करने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, स्टेमिना भी तेजी से बढ़ेगा

अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। यहां जानिए कौन सी वेट लॉस एक्सरसाइज बेहद कारगर साबित हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Vishal Giri | Updated : September 5, 2024 4:31 PM IST

How to reduce body fat quickly?: जब बात वजन घटाने की होती है तो ऐसी कई एक्सरसाइज हैं जो हमारे फैट के लिए अच्छी साबित होती हैं। शरीर का वजन कम करने में कुछ एक्सरसाइज काफी अच्छी मानी गई हैं। इन एक्सरसाइज को रोजाना करने पर हमारा वजन घटने लगता है। पेट की चर्बी ज्यादा होने से हमारे शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में यहां कुछ आसान और असरदार तरीके दिए जा रहे हैं जो फैट को कम कर सकते हैं। शरीर की चर्बी को कम करने के लिए नियमित व्यायाम और सही खान-पान का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है। चलिए आज हम अपने लेख के द्वारा आपको बताते है कि पेट की चर्बी को कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज बेस्ट होती है।

1. बर्पीज (Burpees)

बर्पीज एक चुनौतीपूर्ण कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जो तेजी से फैट बर्न करने के साथ मसल्स बनाने में भी मदद करती है। जानिए बर्पीज एक्सरसाइज करने का तरीका:

1. सीधे खड़े हो जाएं।

2. नीचे झुके और अपने हाथों को जमीन पर रखें।

3. अपने पैरों को पीछे की तरफ धकेले और पुश-अप पोजीशन में आ जाएं।

4. अब पुश-अप करें।

5. अपने पैरों को वापस हाथों के पास ला दे।

6. ऊपर की तरफ जम्प (jump)करें और हाथों को ऊपर उठाएं।

2. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स आपके निचले शरीर को मजबूत करने और स्टेमिना बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। जानिए स्क्वाट्स करने का तरीका:

1. सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें।

2. घुटनों को मोड़ें और नीचे बैठें, जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों।

3. ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी रहे और घुटने आपके पैरों की उंगलियों से आगे न जाएं।

4. वापस खड़े हो जाएं।

3. प्लैंक (Plank)

प्लैंक एक्सरसाइज न सिर्फ एक बेहतरीन वर्कआउट है, बल्कि करने में भी आसान है। इसे करने से मसल्स को मजबूती मिलती है। साथ ही इसके कई दूसरे फायदे हैं। इस व्यायाम को आप कहीं भी कर सकते हैं।

1. पुश-अप पोजीशन में आ जाएं।

2. अपने कोहनी और पैरों के बल पर शरीर को सीधा रखें।

3. इस स्थिति में जितना हो सके उतना समय बिताए, शुरुआत में 30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

4. हाई नीज (High Knees)

हाई नीज एक कार्डियो-इंटेंसिव एक्सरसाइज है जिसे तेज गति से किया जाता है। यह आपके कोर को सक्रिय करता है, आपके पैरों की सभी मांसपेशियों को मजबूत करता है, आपकी हृदय गति को बढ़ाता है और गति, समन्वय और लचीलेपन में सुधार करता है। इसे करने के लिए

1. सीधे खड़े हो जाएं।

2. एक-एक करके अपने घुटनों को जितना हो सके उतना ऊंचा उठाएं।

3. इसे तेजी से करें, जैसे कि आप दौड़ रहे हों।

एक्सरसाइज करने का सही तरीका क्या है?

इन एक्सरसाइज को सही तरीके से करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें।

  • वार्मअप- एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 5-10 मिनट का वार्म-अप करें।
  •  पॉजिशन- सही पॉजिशन में एक्सरसाइज करें ताकि चोट से बचा जा सके।
  •  हाइड्रेशन- पर्याप्त पानी पिएं।
  • रेस्ट- एक्सरसाइज के बीच में आराम करें और अपने शरीर को रिकवर होने का समय दें।

इन एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आप 20 दिनों में ही अपने शरीर की चर्बी को कम कर सकते हैं। साथ ही, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source