... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 31, 2021 9:01 AM IST
चाय़ बनाते हुए भी कर सकते हैं एक्सरसाइज और मिलेंगे ये गजब के फायदे, आप भी जानें और देखें कमाल
अगर आप डेली एक्सरसाइज करते हैं तो निश्चित रूप से आप बिल्कुल फिट होंगे और डेली रूटीन में एक्सरसाइज करना हर किसी व्यक्ति के लिए एक अच्छी आदत होती है। एक्सरसाइज का मतलब ये नहीं है कि आपको भारी-भरकम डंबल उठाने है या फिर बॉडी बनानी है। आप सादी-सिंपल एक्सरसाइज कर तनाव से भी मुक्ति पा सकते हैं। हालांकि हम में बहुत से लोगों की जीवनशैली इन दिनों बहुत व्यस्त रहती है, फिर चाहे वे नौकरी को लेकर परेशानी हो या फिर काम के दबाव से रिश्तों में आई दरार। हां, आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। अगर आपको अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिल रहा है तो आप सिर्फ किचन में खड़े होकर कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं। इन एक्सरसाइज को आप चाय/कॉफी या रात का खाना बनाते समय कर सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये एक्सरसाइज।
1- अपनी टांगों को समान दूर पर खोलकर खड़े हो जाएं और अपने हाथों को या तो शेल्फ पर या फिर दीवार पर टिका दें।
2-अपने घुटनों और पैरों को सीधा रखें और अपने कूल्हों की ओर से झुकें।
3-अपनी बाजुओं को फैलाएं और जितना हो सके उतना नीचे की ओर जाएं। जिस तरीके से आप पुशअप्स लगाते हैं, आपको ठीक वैसे ही करना है।
4-याद रखें कि अपने शरीर को फर्श के बिल्कुल समानांतर रखें।
1-अपने पैरों को बराबर की दूरी पर खोल लें और अपने हाथों को किचन काउंटर या टेबलटॉप पर रखें।
2- अपने दाएं पैर को अपने बाएं घुटने के ऊपर लगाएं और ध्यान रखें कि आपका बायां पैर हल्दा सा मुड़ा हुआ हो।
3-अपने कूल्हों को नीचे की ओर ले जाएं।
4-इस पोजिशन से न केवल आपके कूल्हे स्ट्रेच होंगे ब्लकि आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा और कंधों को भी फ्लेक्सबिलिटी में मदद मिलेगी।
1-अपनी रसोई की दीवार या आलमारी से एक फुट की दूरी पर खड़े हो जाएं।
2-अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाते हुए दीवार के सहारे खड़े हो जाएं। आपके कंधे खुले हुए होने चाहिए।
3-अब अपने पूरे शरीर को सीधा रखते हुए पीठ को आगे की ओर झुकाएं।
4-धीरे से ऊपर आएं और पोजिशन को छोड़ दें।
5-यह पोजिशन आपकी पीठ को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है।
1-अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं ताकि दोनों पैरों पर समान वजन पड़े।
2-सांस भरें और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान उंगलियां आपस में जुड़ी हुई होनी चाहिए।
3-अपने कंधों को अपने कानों की ओर उठाएं और सांस छोड़ें। अपने कंधों को पीछे की ओर ले जाएं और अपनी रीढ़ को नीचे करें। आपकी छाती इस दौरान बाहर की ओर होनी चाहिए।
4-इस दौरान अपनी जीभ और यहां तक कि आंखों और चेहरे की सभी मांसपेशियों को आराम दें।
5-वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं और आराम करें।