एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं? घर पर इन 4 काम को कर आप आसानी से रह सकते हैं फिट, जानें फिट रहने के तरीके

क्या आपके साथ भी ऐसा है और आप भी एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं? अगर ऐसा है तो हम आपको 4 ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप खुद को एक्सरसाइज के लिए फिट बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 20, 2022 1:46 PM IST

जब भी बात वक्त की होती है तो हमारे पास सिर्फ जरूरी काम के लिए वक्त होता है लेकिन जब बात खुद की देखभाल की होती है तो वक्त हमेशा कम पड़ जाता है। खुद की देखभाल करने से यहां मतलब है कि अपने लिए थोड़ा समय निकालकर एक्सरसाइज करना ताकि खुद को फिट रखा जा सके। अगर आपमें जरा से भी आत्मविश्वास की कमी हो जाती है तो आपका मन एक्सरसाइज में नहीं लगता है, जिस कारण आप इसका मजा नहीं ले पाते हैं। हालांकि समय की कमी अक्सर आपके आत्मविश्वास में कमी लाती है।

क्या आपके साथ भी ऐसा है और आप भी एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं? अगर ऐसा है तो हम आपको 4 ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप खुद को एक्सरसाइज के लिए फिट बना सकते हैं। आइए जानते हैं समय की कमी होने पर कौन सी एक्सरसाइज आप कर सकते हैं।

1- घर के आस-पास लगाएं चक्कर

घर के काम करने से अच्छी कोई एक्सरसाइज नहीं है, खासकर जब बात कैलोरी बर्न करने की हो। घर का साफ-सफाई और झाडू-पोंछा करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप चाहें तो अपनी गाड़ी की धुलाई बाहर से कराने के बजाए घर पर ही कर सकते हैं। बाहर से माली बुलाने के बजाए घर या फिर बागीचे की घास खुद काट सकते हैं। यहां तक घर में बैठकर टीवी देखने से अच्छा है कि आप घर के आस-पास टहलें।

2- गाड़ी से जाना बंद करें

जब भी कभी गाड़ी से जाएं तो पार्किंग के लिए जगह ढूंढने के बजाए पार्किंग से अपनी जगह पहुंचने के लिए पैदल चलना सीखें या फिर कार को घर पर ही छोड़कर जाएं। आप इसके बजाए पैदल चलकर या फिर साइकिल का भी सहारा ले सकते हैं। ये भले ही आपको ज्यादा अंतर न महसूस करा रहा हो लेकिन आप कितनी शारीरिक गतिविधि कर रहे हैं ये महत्वपूर्ण है। आपको अगर ड्राइविंग के बजाए एक मील चलना भी पड़ता है तो चलें क्योंकि ये आपके लिए फायदेमंद है।

3- तकनीक का फायदा उठाएं

सुबह अलार्म लगाएं और ऐसे काम करें, जिन्हें अक्सर आप भूल जाते हैं। इसके अलावा कैलेंडर में फिटनेस टाइम स्लॉट सेट करें और उनके रिमाइंडर ऑन कर लें क्योंकि आपको एक्टिव रहने की याद दिलाते हैं। आप चाहें तो अपनी प्रोग्रेस को ट्रेक भी कर सकते हैं और इससे आपको प्रोत्साहन भी मिलता है।

4- सीढियों का प्रयोग करें

सीढ़ियां भले ही आपके दिल की धड़कन बढ़ाती हों लेकिन ये आपका ब्लड प्रेशर बिल्कुल नहीं बढ़ाती हैं। जब भी संभव हो सीढ़ियां लें फिर चाहे आपको पहली मंजिल चढ़ना हो या दूसरी। ये मामूली सी दिखने वाली चीज आपको फिट रखने में मदद कर सकती है और आप आसानी से खुद को फिट भी रख सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source