घर पर वर्कआउट करते समय इन 4 गलतियों से लग सकती है चोट, जानें किन बातों का रखना है ध्यान

Mistakes of workout at home: टाइम की कमी होने के कारण ज्यादातर लोग घर पर एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन घर पर हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 28, 2023 12:17 PM IST

Common workout mistakes at home: फिजिकल और मेंटल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना जरूरी है। आजकल बच्चे हों या बड़े हर किसी का लाइफस्टाइल इतना बिजी रहता है कि खुद का ध्यान रखने का समय नहीं लग पाता है। लेकिन फिट रहने के लिए आपको जरूरी नहीं है कि जिम में जाकर ही पसीना बहाना पडे़, घर पर भी कई वर्कआउट हैं, जो किए जा सकते हैं। देखा गया है कि आजकल बड़ी संख्या में लोग समय की कमी के कारण घर पर ही एक्सरसाइज व अन्य फिजिकल एक्टिविटी कर लेते हैं, जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है और आपकी हेल्थ को इससे कई फायदे भी मिलते हैं। लेकिन यह भी सच है कि ज्यादातर घरों में वर्कआउट करने के लिए मशीनें व अन्य सेफ्टी टूल्स नहीं होते हैं जिस कारण वर्कआउट करते समय चोट लगने का खतरा भी काफी रहता है। इसके अलावा एक्सपर्ट की सलाह के बिना भी कई बार वर्कआउट करते समय चोट लगने का खतरा रहता है। इस लेख में हम आपको घर पर एक्सरसाइज करते समय अक्सर की जाने वाली ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

1. एक एक्सरसाइज पर ज्यादा फोकस (Focusing only one workout)

घर पर एक्सरसाइज करते समय कुछ लोग यह गलती करते हैं और एक ही एक्सरसाइज पर ज्यादा फोकस करते हैं। ऐसे में उनके शरीर के सिर्फ कुछ गिनी चुनी मसल्स ही टारगेट हो पाती हैं और नॉर्मल फिटनेस का बैलेंस खराब हो जाता है। इसलिए शरीर की सभी मसल को टारगेट करने के लिए दूसरी एक्सरसाइज के साथ ट्रेनिंग करना भी जरूरी है।

2. वार्म अप न करना (Nnot warming up)

घर पर अक्सर की जाने वाली सबसे बड़ी गलती है वार्मअप न करना। कुछ लोग सुबह सीधे एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं और इससे मांसपेशियों में क्रैंप आने का खतरा बढ़ जाता है, जो काफी दर्दनाक स्थिति हो सकती है। इसलिए वर्कआउट से पहले कम से कम शरीर को 15 मिनट तक वार्म अप और स्ट्रेच करें। एक्सरसाइज करने से पहले वार्म अप व स्ट्रेचिंग करने से चोट लग सकती है और आपकी ट्रेनिंग को कई हफ्ते पीछे कर सकती है।

3. ओवर ट्रेनिंग करना (overtrading muscles)

यदि आप बहुत ज्यादा ट्रेनिंग कर रहे हैं, तो यह भी आपकी हेल्थ के लिए अच्छा ऑप्शन नहीं है। शरीर को जितना वर्कआउट की जरूरत होती है, उतनी ही जरूरत रेस्ट की भी होती है। वर्कआउट के दौरान डैमेज हुई मसल्स को फिर से रिकवर होने के लिए बॉडी को रेस्ट देना बहुत जरूरी है।

4. ट्रेनिंग के अनुसार डाइट न होना (Not taking good diet)

हेल्दी रहने के लिए जितना वर्कआउट जरूरी है, उतना ही जरूरी है आपका सही डाइट लेना। अगर आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। उदाहरण के लिए वर्कआउट के दौरान डैमेज हुई मसल्स को फिर से रिकवर होने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है और इसके लिए सही डाइट होना जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source