
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 12, 2022 5:48 PM IST
गर्मियों के मौसम में रंग बिरंगे और आकर्षक कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है। अगर बात स्लीवलेस टॉप या फिर ड्रेस की आती है तो काफी सारी महिलाएं कुछ बातों से इनसिक्योर हो जाती हैं जैसे अपनी बाहों का फैट। उन्हें हाथों का फैट इतना ज्यादा लगता है कि वह बिना बाहों के कपड़े पहनना पसंद ही नहीं करती। हालांकि इस समस्या से अब आप निजात पा सकती हैं क्योंकि हम आपका यह फैट कम करने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।
सबसे पहले अपने पीछे एक सर्फेस जिस पर आप हाथ रख सकें, पास रखें। अब नीचे बैठ जाएं और इस सर्फेस पर पीछे से हाथ लेकर जाएं। अब अपने शरीर को आगे की ओर फॉरवर्ड कर लें और केवल अपनी एड़ियों को जमीन पर टिकाएं और शरीर को होल्ड करके रखें। अब अपनी बांहों पर जोर डालती हुई शरीर को नीचे की ओर लाएं।
इस एक्सरसाइज को करते समय आपको पहले पेट के बल लेट जाना है। अब अपने शरीर को उठाएं और केवल हथेली और पंजों को जमीन पर रखें। अब अपने हाथों को जोर देते हुए शरीर को ऊपर लिफ्ट करें और नीचे लाएं ताकि पुश अप पुरा हो सके। इस दौरान पेट को जमीन से न छुएं।
अपने हाथों में एक एक डंबल ले लें और हाथों को सीधा रखें। अब अपने हाथों को डम्बल पकड़े हुए ही कंधों से ऊपर उठाने की कोशिश करें। आप दोनों हाथों को साथ में भी उठा सकती हैं।
यह एक्सरसाइज काफी आसान और साधारण है। इसमें सबसे पहले आपको सीधा खड़ा हो जाना है। अब अपने हाथों को कहीं से भी मोडे बिना ही उनका एक पूरा गोल चक्कर 360 डिग्री घुमवाएं। दोनों हाथों को एक ही समय पर घुमाए। कुछ समय बाद इस दिशा से उल्टी दिशा में हाथ घुमाने की ट्राई करें। इसके कई सेट करें।