
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 27, 2022 2:23 PM IST
कुछ महिलाओं का मानना है कि उन्हें वेटलिफ्टिंग नहीं करनी चाहिए और ज्यादा वजन उठाने से उनके शरीर में कुछ नुकसान हो सकते हैं। यही कारण है कि जिम जाने वाली या रोजाना वर्कआउट करने वाली महिलाओं में से भी ऐसी बहुत ही कम महिलाएं हैं, जो वेटलिफ्टिंग करती हैं। दूसरी एक्सरसाइज की तरह वेटलिफ्टिंग के भी अपना अलग फायदे होते हैं और वो सिर्फ पुरुषों को ही नहीं महिलाओं को भी मिलते हैं। रिसर्च के अनुसार महिलाओं में पुरुषों की तुलना ज्यादा चर्बी होती है और इसलिए उनके लिए भी एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वजम कम करने के लिए वेटलिफ्टिंग बेहद जरूरी है और इसकी मदद से आप जितना मर्जी चाहे वेट कम कर सकती हैं। हालांकि, महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रेगनेंसी और पीरियड्स के समय को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक्सपर्ट्स से इस बारे में सलाह लेनी चाहिए, कि वे कब कितना वजन उठा सकती हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं को वेटलिफ्टिंग से मिलने वाले 4 फायदे -
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और एक्सरसाइज और डाइट से भी इतना फर्क नहीं पड़ रहा है, तो अपने एक्सरसाइज रूटीन में वेटलिफ्टिंग भी शामिल करें। वेट ट्रेंनिंग से मांसपेशियों की सघनता बढ़ती हैं, जो वजन अधिक कैलोरी को बर्न करने में मदद करती हैं। आप आज से ही किसी हेल्थ प्रोफेशनल की सलाह के अनुसार, वेटलिफ्टिंग शुरू कर सकती हैं।
मांसपेशियों और हड्डियां का मजबूत होना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। मांसपेशियों या हड्डियों में कमजोरी होना ही गिरने, फिसलने या अन्य दुर्घटनाएं होने का खतरा बढ़ाता है। वेटलिफ्टिंग की मदद से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते खासतौर पर महिलाओं को इसकी बहुत जरूरत है।
तनाव व चिंता जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए वेटलिफ्टिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के दौरान एंडोर्फिन नामक एक खास हार्मोन स्रावित होने लगता है, जो मूड को सुधारता है और चिंता व तनाव जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है, जिसे मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।
आजकल महिलाएं डायबिटीज और ऑस्टियोपोरिसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित पाई जाती हैं। कम उम्र में ही उन्हें कई लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। वेटलिफ्टिंग शरीर में रक्तसंचार में सुधार करता है और साथ ही इससे डायबिटीज व ओस्टियोपोरोसिस समेत कई बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
हालांकि, वैसे तो वेटलिफ्टिंग महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और फायदेमंद है। लेकिन इसके दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है