... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
आधे घंटे में 200 कैलोरी बर्न करने के लिए आज से शुरू करें ये 3 योगासन, जानें 1 मिनट में कितनी होती है बर्न
योग, दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा एक ऐसा अभ्यास है, जो अब लाखों लोगों के दिलों अपनी जगह बना चुका है। तन के साथ-साथ मन को फिट रखने वाला ये अभ्यास (Yoga For Weight Loss) आपको लंबी उम्र तो प्रदान करता ही है साथ ही आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। दरअसल घर में रहकर लोगों का वजन इस कदर बढ़ गया है कि कई बीमारियां आपके परेशान करने लगी है। सबसे बड़ी चिंता कि बात इस समय ये है कि अब बढ़े हुए वजन को कैसे कम (Yoga For Weight Loss) किया जाए। ? अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 3 योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आपको वजन कम करने में बहुत तेजी से मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये आसन।
सूर्य नमस्कार आसन का मतलब है सूर्य को नमस्कार करना। ये आसन जितना आसान दिखाई दे रहे है उतना ही नहीं। इस आसन में आपको 12 अलग-अलग आसनों का अभ्यास करना होता है। आप इन आसनों को अगर बिना गैप किए करेंगे तो आप उतनी ही तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।
सूर्य नमस्कार में मौजूद सभी 12 आसन के सेट को करने में कम से कम 1मिनट का ही समय लगता है। आप इतनी ही देर में 13 से 14 कैलोरी बर्न (Yoga For Weight Loss) कर सकते हैं। अगर आप एक मिनट से भी कम समय में इस सेट को पूरा करते हैं तो आप और भी तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
अगर आपने हाल में योग करना शुरू किया है तो आपके लिए ये आसन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि आप नियमित रूप से अभ्यास कर आसानी से इस आसन को कर सकते हैं। इस योगासन (Yoga For Weight Loss) को करने से आपको शुरुआत में ये परेशानियां शुरू कर हो सकती हैंः
घुटने के पिछले हिस्से में दर्द
टांगों का पूरी तरह से पीछे न जाना
पेट का घुटनों पर अड़ जाना
हलासन को करपने से हर मिनट 2 से 3 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। आप जितनी देर हलासन करेंगे, उतनी ही ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।
धनुरासन करते वक्त आपको अपने शरीर को धनुष के आकार में लाना होता है। इस आसन को करने से आपके शरीर में लचीलापन आता है। इस आसन को योग विज्ञान में पीठ की स्ट्रेचिंग या खिंचाव पैदा करने के लिए किए जाने वाले प्रमुख तीन आसनों में एक बताया जाता है। इस आसन को करने से पूरी पीठ को अच्छा खासा खिंचाव मिलता है। इस आसन से कमर में लचीलापन बढ़ता है और कमर भी (Yoga For Weight Loss) मजबूत होती है।
धनुरासन को करने से 1 मिनट में 3-4 कैलोरी तक बर्न होती हैं। ये आसन जितनी देर करेंगे उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न होगी।