Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight loss mistakes in morning : अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो आप ये जानते होंगे कि ये काम कितना मुश्किल है। वजन घटाने के लिए आपको जिम करने से लेकर सही डाइट फॉलो करनी होती है और ऐसा हेल्दी रूटीन फॉलो करना होता है, जो आपको फिट रखे। अगर आप वजन घटाने के लिए कोई हेल्दी रूटीन फॉलो कर रहे हैं या फिर नहीं भी कर रहे हैं तो आपके लिए सही आदतों को फॉलो करना जरूरी है। हालांकि कुछ गलतियां या आदतें ऐसी हैं, जिनपर आप गौर नहीं कर पाते हैं। जी हां, सुबह के वक्त की जाने वाली ये गलतियां आपके पूरे रूटीन को बिगाड़ने का काम करती हैं, इसलिए इनपर ध्यान देना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी आदतों और गलतियों के बारे में, जो आपके वेट लॉस रूटीन को बिगाड़ने का काम करती हैं।
नाश्ता सुबह का सबसे बड़ा खाना होता है और अगर आपको हेल्दी रहना है तो आपका नाश्ता भी हेल्दी होना बहुत ही जरूरी है। बहुत से लोग अक्सर सुबह का नाश्ता मिस या फिर स्किप कर देते हैं, जिसके पीछे वजह है काम को लेकर बिजी रहना। काम को लेकर बिजी रहना और जल्दबाजी की वजह से ज्यादातर लोग अपने दिन की इस जरूरी खुराकको मिस कर देते हैं। सुबह के नाश्ता मिस करने की वजह से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसकी वजह से पेट फूलने और सूजन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी करना जरूरी है, जो आपके पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा कर सके। इतना ही नहीं सुबह का नाश्ता करने से आपको वेट मैंटेन करने में सफलता मिलती है।
सुबह उठकर नींद भगाने में चाय और कॉफी आपकी मदद करती है और अगर आप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो ये आपके पाचन को दुरुस्त करने से लेकर मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। लेकिन जब आप अपनी चाय और कॉफी में बहुत ज्यादा मीठा डालना शुरू कर देते हैं तो ये आपके वेट लॉस प्रोग्रामऔर रूटीन को बिगाड़ने का काम करती है। इतना ही नहीं चाय और कॉफी में बहुत ज्यादा मीठा डालने से अपच, सूजन और पेट फूलने की परेशानी भी हो सकती है। इतना ही नहीं चाय और कॉफी में बहुत ज्यादा दूध भी आपके वजन को बढ़ाने का काम करती है। बहुत ज्यादा दूध फैट, कैलोरी को बढ़ाने का काम करता है, जो नुकसानदायक साबित होता है।
आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सुबह उठकर हेल्दी फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। इसलिए ऐसे फूड्स न चुनें, जो आपका वजन बढ़ाएं। आप सुबह उठकर शुगर पेस्ट्री और सीरियल्स का सेवन न करें। सुबह के वक्त बेकरी फूड्स और शुगर से बनी चीजों का सेवन करने से न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि आपको थोड़ी देर बाद ही थका-थका महसूस होने लगता है। आप सुबह के वक्त नाश्ते में रिफाइन्ड कार्ब और शुगर से बने उत्पादों का सेवन कर उस वक्त तो एनर्जेटिक रहते हैं लेकिन बाद में ही आप ऊर्जाविहीन रहने लगते हैं। इसलिए सुबह खाने में ऐसी चीजें न खाएं।