Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
युवाओं में अपनी हेल्थ को लेकर क्रेज रहता है। जो युवा अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं वो जिम जाते हैं। जिम या घर पर भी कुछ लोग खूब पसीना बहाते हैं। कोई अच्छी बॉडी बनाने के लिए कसरत करता है तो कोई वजन कम करने के लिए कसरत करता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान नहीं रखने पर जिम में या घर में पसीना बहाने वाले परेशानी में भी आ जाते हैं। हर किसी के मन में यह सवाल रहता है कि वर्कआउट को कैसे बेहतर बनाया जाय ? यहां कुछ खास टिप्स हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
हल्की-फुल्की कसरत से करें शुरुआत
वर्कआउट करने की शुरुआत बहुत मायने रखती है। अगर आप सही रिजल्ट पाना चाहते हैं और किसी तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपको हल्की-फुल्की कसरत के साथ वर्कआउट को शुरू करना चाहिए। बॉडी को अचानक से तनाव देने से परेशानियों का समना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः वर्कआउट के बाद खाएं 5 सुपर फूड।
बीच-बीच में करे आराम
युवाओं में जोश ज्यादा होता है तो जिम में कभी-कभी लगातार वर्कआउट करते रहते हैं। लगातार वर्कआउट करने से शरीर को अतिरिक्त बल पड़ता है जो आपको बीमार या किसी अंग में दर्द दे सकता है। वर्कआउट के बीच में आराम जरूर करें। एक तरह का वर्कआउट करने के बाद कुछ देर आराम के बाद दूसरा वर्कआउट करें।
चोट के लिए रहें सतर्क
वर्कआउट या एक्सरसाइज के समय इस बात का जरूर ख्याल रखें कि आपको किसी तरह की चोट न लगे। आपकी मसल्स में किसी तरह का तनाव न हो। उतनी ही कसरत करें जितने में शरीर बेहतर अनुभव करें।
ये भी पढ़ेंः उर्वशी रौतेला का पुशअप्स वर्कआउट वीडियो, जानें इस पुशअप्स के फायदे।