... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 17, 2022 7:37 PM IST
फोन चलाते वक्त इन 3 एक्सरसाइज की मदद से भी घटा सकते हैं चर्बी! कमर के साथ इन अंगों पर से भी घटता है Fat
easy exercise for weight loss : जिन लोगों के शरीर पर फैट जमा होता है या फिर जिनका वजन जरूरत से बहुत ज्यादा होता है उन्हें अक्सर सुबह के वक्त पार्क या फिर जिम में कसरत (weight loss) करते हुए देखा जाता है। ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए इंटेंस वर्कआउट भी करते हैं लेकिन वक्त की कमी और बिजी शेड्यूल हमेशा उनके इस रूटीन के आड़े आता है। जिन लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है वो तो वजन कम (easy exercise for weight loss) करने के लिए सिर्फ और सिर्फ डाइट पर ही कंट्रोल करना जारी रखते हैं लेकिन परिणाम शून्य ही रहता है।
बहुत से लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें वजन कम करने में परेशानी होती है। कुछ लोगों को सुबह उठने में दिक्कत होती है तो वह इस वजह से वजन कम नहीं कर पाते हैं जबकि कुछ अपने बिजी शेड्यूल की वजह से वर्कआउट नहीं कर पाते और उनका वजन एक समस्या बन जाता है। लेकिन क्या हो जब आप सिर्फ बिस्तर पर लेटे लेटे ही कुछ एक्सरसाइज की मदद से वजन कम कर पाएं। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। इस लेख में हम आपको ऐसी 3 एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आराम से लेटकर भी कर सकते हैं और शरीर पर से फैट कम कर सकते हैं।
डेड बग्स नाम की इस एक्सरसाइज को करने से आपको अपने पेट, कमर और जांघों पर जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको करना हैः
1-बिस्तर पर आराम से लेट जाएं।
2- अब घुटनों को मोड़ लें
3-दोनों पैरों को कूल्हों से एक फीट की दूरी पर उठा लें।
4-अब अपने दाएं पैर को जितना हो सके उतना आगे ले जाएं।
5-अब बाएं पैर के साथ भी ऐसा करें।
6-बेहतर परिणाम के लिए 10 मिनट तक कम से कम दिन में दो बार इस एक्सरसाइज को करें।
ग्लूट ब्रिज नाम की इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको करना हैः
1-आराम से बिस्तर पर लेट जाएं
2-अब तलवों को बिस्तर पर रखें और घुटने को मोड़ लें।
3-कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
4-कुछ सेकेंड तक इस स्थिति में रहें और वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
5-कम से कम ऐसा 10 बार करें।
इस एक्सरसाइज को करने से भी पेट की चर्बी कम हो सकती है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको करना हैः
1- बिस्तर पर आराम से पीठ के बल लेट जाएं।
2-पैरों को बिल्कुल सीधा कर लें।
3-उसके बाद अपने पैरों को ऊपर उठाएं।
4-पैरों को 60 डिग्री तक लाकर स्ट्रेच करें।
5-अब वापस पहले वाली मुद्रा में आ जाएं।