जानी-मानी इस डायटिशियन ने बताया पेट की चर्बी को कम करने की 3 देसी ड्रिंक, हफ्ते भर में कम होने लगेगा वजन

मशहूर डायटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट नताल्या कोमोवा ने बताया है कि कैसे सिर्फ तीन ड्रिंक की मदद से आप अपनी कमर पर चढ़ी चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये ड्रिंक।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 29, 2022 7:02 PM IST

शरीर के पेट वाले हिस्से पर चढ़े फैट की ज्यादा मात्रा ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं की एक प्रमुख वजह है, जिसमें डायबिटीज, ह्रदय रोग और कुछ प्रकार का कैंसर शामिल है। ऐसे ढेर सारे कारक हैं, जो पेट वाले हिस्से पर चढ़े फैट की मात्रा को प्रभावित करने का काम करते हैं, जिसमें जेनेटिक और जीवनशैली से जुड़े कारक भी शामिल हैं। इसके अलावा आप डेली बेसिस पर क्या खा रहे हैं, ये भी एक अहम भूमिका निभाता है। कुछ एक्सपर्ट कमर पर चढ़ी इस चर्बी को कम करने के लिए कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह देते हैं।

मशहूर डायटिशियन और फिटनेस एक्सपर्ट नताल्या कोमोवा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया है कि कैसे सिर्फ तीन ड्रिंक की मदद से आप अपनी कमर पर चढ़ी चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये ड्रिंक।

इन 3 ड्रिंक से कम करें पेट की चर्बी

1-पानी

हाइड्रेट रहना अपने वजन को कम करनेऔर उसे सही तरीके से मैनेज करने का सबसे बेस्ट तरीका है। हम सभी जानते हैं कि पानी में किसी प्रकार की कोई कैलोरी नहीं होती है, इसलिए ये आपके पेट की चर्बी को मेंटेन रखने में मदद कर सकता है।

2-ग्रीन टी

ग्रीन टी पृथ्वी पर मौजूद सबसे हेल्दी पेय पदार्थों में से एक है। ये चाय न सिर्फ पोलीफेनॉल का भंडार है बल्कि इसमें मौजूद शक्तिशाली तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो ग्रीन टी उन लोगों के लिए एक शक्तिशाली हथियार से कम नहीं है, जो आपके जिद्दी फैट को कम करने में मदद करती है।

3-एप्पल साइडर विनेगर

खून में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाने के कारण शुगर क्रेविंग होने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर पीने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जिसकी वजह से शुगर की क्रेविंग भी कम हो जाती है। ये ड्रिंक पीने से फैट और कैलोरी लेवलको नियंत्रित रखने में मदद मिलती है साथ ही कमर पर चढ़ी चर्बी को भी बर्न किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source