किसी काम में मन नहीं लगता और याद्दाश्त कमजोर है तो करें ये 3 ब्रेन एक्सरसाइज, जानिए करने का तरीका
Brain Gym Exercises: सवाल यह उठता है कि दिमाग को हेल्दी रखने के लिए आपको कौन सी ब्रेन एक्सरसाइज करने की जरूरत है? इस लेख में हम आपको 3 आसान ब्रेन एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।
Written by Atul Modi|Published : January 25, 2022 4:49 PM IST
मस्तिष्क हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। जिस तरह शरीर के अन्य अंगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने की आवश्यकता होती है उसी तरह अपने ब्रेन को हेल्दी रखना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि यह हमारे पूरे शरीर के कामकाज को बनाए रखने के साथ ही जीवन जीने की क्षमता को नियंत्रित करता है। अपने दिमाग को स्वस्थ रखने और अपने फोकस और मेमोरी को बूस्ट करने के लिए सबसे आसान काम जो आप कर सकते हैं वह है ब्रेन जिम एक्सरसाइज (Brain Gym Exercises) यानि मस्तिष्क की एक्सरसाइज। ब्रेन जिम एक्सरसाइज कुछ ऐसी आसान एक्टिविटीज हैं जो आपके संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इस तरह की एक्सरसाइज आपके बच्चों में सीखने और संचार करने की क्षमता में सुधार करने के साथ ही उनके फोकस और मेमोरी को बूस्ट करती हैं। सिर्फ इतना ही ये गतिविधियां बच्चों के अकादमिक प्रदर्शन को बढ़ाने में भी मदद करती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने के लिए मस्तिष्क की एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अल्जाइमर रोग, पार्किंसंस रोग, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, हृदय संबंधी रोग, सांस संबधी समस्याओं के साथ ही अवसाद और एंग्जायटी जैसे समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
फोकस और मेमोरी को बूस्ट करने के लिए 3 ब्रेन एक्सरसाइज
1. क्रॉस क्रॉल
यह एक्सरसाइज दाएं और बाएं दिमाग के बीच समन्वय में सुधार करती है।
सबसे पहले अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करके सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रहे आपके कंधे पीछे और छाती ऊपर की ओर रहें। और आपकी नजरें सामने की ओर हों।
उसके बाद आपको अपने दाहिने हाथ को अपने सिर के ऊपर उठाना है। इस तरह आप प्राइमरी पोजिशन में आ जाएंगे।
अब आपको अपने बाएं पैर को फर्श उठाना है, और बाएं घुटने मोड़ना है।
फिर अपनी दाहिनी कोहनी को मोड़े, उसके बाद दाहिनी कोहनी से बाएं घुटने को टच करें।
अब फिर से प्रारंभिक पोजिशन में आ जाएं। उसके बाद इसी तरह अपने बाएं हाथ और दाहिने पैर के साथ करें।
इसके 8-8 रेप्स के तीन सेट करें
नोट: अगर घुटने में चोट से पीड़ित हैं या शरीर का बैलेंस बनाना सीख रहे हैं तो आप कुर्सी पर भी बैठकर भी इसे ट्राय कर सकते हैं और एक्सरसाइज कर सकते हैं।
2. एंकल टच
यह एक्सरसाइज भी टखने को छूने वाली एक्सरसाइज है। जो आपके बाएं और दाएं अंगों के बीच संतुलन और समन्वय के लिए फायदेमंद है।
कैसे करें
पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ा अलग रखें, आपके हाथ ऊपर, और कोहनी थोड़ी मुड़ी हुई हो।
अब दाहिना पैर उठाएं और अपने बाएं हाथ से दाहिने टखने को छुएं।
उसके बाद दाहिने पैर को फर्श पर रखें और बाएं पैर को ऊपर उठाएं।
फिर दाहिने हाथ से अपने बाएं टखने को छुएं।
इसके 15-20 रेप्स करें।
3. शरीर के पीछे टकने को छूना
ये एक्सरसाइज एंकल टच का ही एक और प्रकार है। ये व्यायाम भी दाएं और बाएं अंगों के बीच संतुलन और समन्वय बनाने एक बेहतरीन तरीका है।
You may like to read
कैसे करें
Add The HealthSite as a Preferred Source
एंकल टच की तरह, पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से थोड़ा अलग रखें, आपके हाथ ऊपर, और कोहनी थोड़ी मुड़ी हुई हो।
अपना दाहिना पैर उठाएं और अपने शरीर के पीछे की ओर अपने बाएं हाथ से अपने दाहिने टखने को छूने के प्रयास करें। इसे करते समय में आप थोड़ा साइड में झुक भी सकते हैं।
उसके बाद आपको अपने दाहिने पैर को फर्श पर रखना है और बाएं पैर को ऊपर उठाना है।
फिर शरीर के पीछे की ओर से अपने दाहिने हाथ से अपने बाएं टखने को टच करने का प्रयास करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.