तो इसलिए नहीं घट रहा वजन! रुजुता दिवेकर ने बताई असल जिंदगी में वजन नहीं घटने की 3 बड़ी वजह

वजन कम करने की कोशिश में लोगों द्वारा की जाने वाली ऐसी 3 गलतियां, जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है और उनका वजन घटने के बजाए बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 25, 2021 5:00 PM IST

वजन कम करना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन इसके लिए आपको हमेशा आत्मविश्वास से भरा होना होता है साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति सचेत भी। वजन घटाने के लिए आपको फैड डाइट से बचने के साथ-साथ वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स मिल जाएंगे, जो आपके शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद करते हैं लेकिन कभी-कभार ये सब ट्रिक्स व्यर्थ हो जाते हैं। ऐसा क्यों होता है बता रही हैं सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वजन घटाने के दौरान सामने आने वाली तीन समस्याओं को शेयर किया है। आइए जानते हैं वजन कम करने की कोशिश में लोगों द्वारा की जाने वाली ऐसी 3 गलतियां, जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।

​सोशल मीडिया पर न पढ़ें दूसरे लोगों की सफलता की कहानियां

सोशल मीडिया पर इस तरह की स्टोरीज को पढ़ना भले ही प्रभावशाली लगता हो लेकिन ऐसी स्टोरीज किसी भी व्यक्ति को वजन कम करने के लिए शॉर्टकट अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। रुजुता के मुताबिक, रातों-रात वजन नहीं बढ़ता और न ही रातों-रात वजन कम हो सकता। वजन कम करना एक स्लो प्रोसेस है, जिसमें समय लगता है और अपनी मनचाही काया पाने के लिए आपको बहुत ध्यान केंद्रित करना होता है। फैड डाइट फॉलो करने या सप्लीमेंट लेने से आपको केवल कुछ समय के लिए वजन कम करने में मदद मिलेगी, जो कुछ दिन बाद फिर से वहीं हालात बना देगा जैसा पहले थे। आपको मशीनों पर ध्यान देने के बजाए अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए। हेल्दी खाने से न सिर्फ आपकी स्किन में सुधार होगा ब्लकि आपका ब्लडप्रेशर कम होगा और आप वजन कम कर पाएंगे।

अपनी डाइट से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों का पता हो

मौजूदा वक्त में वजन घटाने के लिए अपने कैलोरी इनटेक और कार्बोहाइड्रेट, फैट व प्रोटीन इनटेक पर ध्यान देने को कहा जाता है। ज्यादातर वजन घटाने वाली डाइट में कैलोरी इनटेक में कमी और प्रोटीन का सेवन बढ़ाने को कहा जाता है। वहीं एक्सपर्ट बताते हैं कि ये बातें जरूर मायने रखती हैं, लेकिन जब आपकी सेहत की बात आती है, तो इन चारों के अलावा और भी कई चीजें हैं, जिन पर गौर करने की जरूरत होती है। रुजुता स्थानीय, मौसमी और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह देती है। वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए उनका सुझाव है कि अपने डाइट प्लान में हमेशा इन तीन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। वजन घटाने के फैंसी तरीकों की झांसे में न आएं क्योंकि ये कोई स्थायी तरीका नहीं है।

वजन घटाने के पारंपरिक तरीकों को चुनें

इन दिनों वजन घटाने का ट्रेंड जोरों पर है इसलिए वजन घटाने के लिए पुराने अभ्यास और फूड्स को काफी प्रोमोट किया जा रहा है। ठीक जैसे पुराने जमाने के मसाले हल्दी को रीब्रांड करके हल्दी शॉट्स या करक्यूमिन सप्लीमेंट्स को प्रमोट किया जा रहा है वैसे ही इंटरमिटेंट फास्टिंग भी इन दिनों ट्रेंड पर है। रुजुता कहती हैं कि वजन घटाने के फैंसी तरीके सिर्फ एक प्रकार का जाल हैं और इन्हें अधिक करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वह आपको चेतावनी देती है कि अगर आप प्रभावी ढंग से अपना वजन कम करने का इरादा रखते हैं तो इनके जाल में न फंसे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source