चलते-चलते होने लगता है घुटनों में दर्द? इन 3 योगासन से पाएं दर्द से राहत

Yoga for Knee Pain : घुटनों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ आसान से योग का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस लेख में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 5, 2024 9:21 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By:

Yoga for Knee Pain : आधुनिक समय में लोग अपने कामकाज में काफी ज्यादा व्यस्त होने लगे हैं, जिसकी वजह से लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानी हो सकती है। कुछ लोग अपने खानपान पर सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की परेशानियां और कमजोरी होने लगती है। शरीर में काफी ज्यादा कमजोरी होने पर हल्के-फुल्के चलने पर भी घुटनों में दर्द होने लगती है। अगर आपको भी चलते-चलते या बैठते-बैठते घुटनों में दर्द की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में आप कुछ आसान से योग का सहारा ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे घुटनों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसकी जानकारी के लिए हमने योगा इंस्ट्रक्टर नेहा शर्मा से बातचीत की है। आइए जानते हैं घुटनों के दर्द को कम करने वाले योगासन के बारे में-

ब्रिज पोज से घुटनों का दर्द करे कम

घुटनों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए ब्रिज पोज का सहारा ले सकते हैं। ब्रिज पोज की मदद से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत किया जा सकता है और इससे शरीर को ऊर्जा देने में मदद मिल सकती है। इस योग की मदद से घुटनों के दर्द को कम किया जा सकता है। साथ ही जोड़ों में होने वाली अकड़न की समस्याओं को दूर कर सकता है।

घुटनों के दर्द से राहत दिलाए बद्ध कोणासन

घुटनों में होने वाली दर्द की परेशानी को कम करने के लिए बद्ध कोणासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसे बाउंड एंगल पोज, बटरफ्लाई पोज या कोबलर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इससे घुटनों में होने वाली अकड़न को कम किया जा सकता है।

Also Read : दौड़ने के बाद अक्सर होने लगती है घुटनों में दर्द की समस्या? 

चेयर पोज घुटनों के दर्द को करे कम

घुटनों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए आप चेयर पोज का प्रयोग कर सकते हैं। इस योग में शरीर का वजन कूल्हे की हड्डियों पर स्थानांतरित करता है और घुटने के दबाव को कम करता है। यह आपके हैमस्ट्रिंग और क्वाड को मजबूत करने में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source