रोज सुबह करें ये 3 एक्सरसाइज, शरीर के दर्द से मिलेगा छुटकारा

Exercise For Body Pain: क्या आप भी बहुत काम कर करके थक गए हैं और अब पूरी बॉडी पेन कर रही है? अगर हां तो सिर्फ इन 3 एक्सरसाइज को करके आप अपनी सारी थकान को मिटा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 7, 2026 10:56 AM IST

Body Pain Ke Liye Exercise: स्कूल का भारी बस्ता हो, कॉलेज का बैग या फिर ऑफिस का लैपटॉप बैग, रोजाना इनका वजन उठाते और ट्रेवल करते हम सभी का शरीर दुखने लगता है। यह ऐसी समस्या है जिसे ठीक करने के लिए हम सब कुछ छोड़कर घर पर नहीं बैठ सकते हैं। ऐसे में दर्द को चुपचाप सहते जाना भी सही नहीं है। 'तो आखिर हम करें तो क्या करें?' अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो इतनी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जो रोजाना 10 मिनट करने से आपको पूरे शरीर के दर्द से राहत मिल जाएगी। इसमें हम आपको तीन एक्सरसाइज यानी कि ब्रिस्क वॉक, त्रिकोणासन और चाइल्ड पोज करने के फायदों और तरीकों के बारे में बताएंगे।

पहले जानें ब्रिस्क वॉक के फायदे

हार्ट हेल्थ और स्ट्रेस को कम करने के लिए ब्रिस्क वॉक बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। चलने से न सिर्फ हमारे शरीर को दर्द जाता है बल्कि मसल्स भी खुलती हैं। अगर आप रोजाना 10-15 मिनट ब्रिस्क वॉक करते हैं तो यह वजन को मेंटेन करने, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने और शरीर के दर्द को ठीक करने में मदद करती है। आइए ब्रिस्क वॉक करने का तरीकाजानें।

ब्रिस्क वॉक करने का तरीका

ब्रिस्क वॉक करने के लिए आपको थोड़ा तेज गति में चलता है। आपकी स्पीड इतनी होनी चाहिए कि किसी से बात की जा सके। भागें नहीं, वरना यह दौड़ना कहलाएगा। इसे करने के लिए आप पहले धीमी गति से चलें ताकि बॉडी का वार्म अप हो जाए। और फिर 5 मिनट बाद तेज चलना शुरु कर दें। चलते समय कंधे को ढीला छोड़ दें और हाथों को आगे-पीछे करते हुए हिलाकर चलें।

बॉडी पेन के लिए त्रिकोणासन के फायदे

त्रिकोणासन हमारे शरीर और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में मदद करता है। इसके अलावा पीठ, कमर और पैरों की मसल को मजबूती देकर दर्द से राहत दिलाने में भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज त्रिकोणासन करते हैं तो यह स्ट्रेस को कम करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

त्रिकोणासन करने का तरीका

त्रिकोणासन करने के लिए स्टेप्स यह हैं- पहले आप अपने पैरों को कंधे की दूरी से थोड़ा ज्यादा खोलकर खड़े हो जाएं और हाथों को फैला लें। इसके बाद आप अपने शरीर की राइट साइड को बिना पीठ मोड़े राइट साइड को झुकाएं और हाथों को सीधा रखते हुए पंजे को छुएं। इसी तरह आप लेफ्ट साइड से भी यही स्टेप्स फॉलो करें।

चाइल्ड पोज करने के फायदे

चाइल्ड पोज को बालासन कहते हैं। यह कमर के दर्द के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। जो लोग मेट्रो में खड़े-खड़े ट्रेवल करते हैं उनकी कमर में अधिक दर्द रहता है। ऐसे में वह बालासन कर सकते हैं। इसी के साथ यह हिप पेन और थाई पेन को कम कर बेहतर नींद देने में मदद करता है।

जानें बालासन करने का तरीका 

बालासन करने के लिए पहले आप घुटनों के बल बैठ जाएं और पीठ को सीधा रखें। अब आप गहरी सांस लेते हुए अपने हाथों को फैलाकर ऊपर की ओर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएं। इस पोजीशन में पेट को जांघों के बीच रखते हुए हिप्स को एड़ियों पर टिकाएं। हाथों को आगे की ओर सीधा रखें। 30 सेकंड के लिए इसी पोजीशन में रहें और फिर उठ जाएं। इसी तरह आप 5-10 बार करें।

Highlights

  • कमर दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे खड़े-खेड़ ट्रेवल और गलत तरीके से बैठना।
  • बॉडी पेन को दूर करने के लिए आप दवा खाने से पहले एक्सरसाइज का सहारा लें।
  • बालासन, त्रिकोणासन और ब्रिस्क वॉक जैसी एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

क्या प्रदूषण से सीने में दर्द हो सकता है?

जी हां। खराब वायु गुणवत्ता के संपर्क में आने से धमनियों में ऐंठन हो सकती है, प्रदूषण और रक्तचाप बढ़ सकता है, और सीने में दर्द या यहां तक ​​कि दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

कमर दर्द किसकी कमी से होता है?

कमर दर्द अक्सर विटामिन डी और कैल्शियम की कमी, खराब मुद्रा, मांसपेशियों की कमजोरी, अधिक वजन, और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण होता है।

खाली पेट में दर्द क्यों होता है?

गैस बनने या एसिडिटी की वजह से खाली पेट दर्द हो सकता है।

पेट दर्द क्यों होता है?

अपच, गैस, कब्ज और फूड प्वाइजनिंग की वजह से पेट दर्द हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source