सुबह-सुबह उठते ही हाई हो जाता है ब्लड प्रेशर? ये 3 एक्सरसाइज आपके बढ़े हुए बीपी को करेंगी कम

हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इन बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 9, 2021 8:57 PM IST

बीपी के मरीजों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये रहती है कि सुबह उठने के बाद अक्सर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है। क्या अक्सर सुबह उठने के बाद आपके साथ भी ऐसा होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो वक्त आ गया है कि कुछ एक्सरसाइज करने का, जो आपके ब्लड प्रेशर को तुरंत नार्मल कर सकती हैं। दरअसल ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्तियों को चिंता, तनाव, शराब का सेवन जैसी चीजों से बचना चाहिए, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। आइए जानते हैं इन बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में।

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए पहली एक्सरसाइज

समान श्वास टेक्नीक

1-ये एक्सरसाइज एक शांत जगह पर आराम से बैठ या लेट कर करें।

2-आंखें बंद करें और मांसपेशियों को आराम दें।

3-नाक से 4 सेकेंड के लिए सांस लें।

4-अब कुछ सेकेंड के लिए रुके ताकि हवा आपके फेफड़ों में ठहर सके।

5-कुछ सेकेंड रुकने के बाद फिर 4 सेकेंड में नाक से सांस छोड़ें।

5-इस एक्सरसाइज को 5-10 बार करें आपका बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाएगा।

​30 सेकेंड ब्रीद टेक्नीक

एक जापानी शोध के मुताबिक, मात्र 30 गहरी सांस लेने से ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस 30 सेकेंड टेक्नीक में 6 गहरी सांस लेने से भी आपको बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे करनी है ये एक्सरसाइज

1-शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं।

2-रीढ़ को सीधा कर आंखें बंद कर लें और आमार की मुद्रा में आ जाएं।

3-30 सेकेंड का टाइम सेट करें और इस दौरान 6 गहरी सांस लें।

4-इस पूरी प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।

​डायाफ्रामिक ब्रीदिंग एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज आपके डायाफ्राम को मजबूत बनाने का काम करती है और पेट की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कैसे करनी है ये एक्सरसाइज आइए जानते हैंः

1-इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने घुटनों के बल बैठ जाए ।

2-सिर के नीचे एक तकिया लगा लें और आराम से लेट जाएं।

3-आराम की मुद्रा में एक हाथ नाभि के ऊपर और दूसरा छाती पर रख लें।

4-सिर्फ 2 सेकेंड के लिए नाक से सांस लें ।

5- इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि सांस लेते वक्त आपका पेट ऊपर उठ रहा है या नहीं।

6-अब धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें और सारी हवा बाहर निकाल दें।

7-दिन में करीब 10 बार ये एक्सरसाइज करें और आपका बीपी नार्मल होना शुरू हो जाएगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source