Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Winter Mai Apni Energy Kaise Badhaye: दोस्तों, सर्दियों ने अपनी दस्तक दे दी है और ऐसे में हर कोई खुद को व अपने परिवार को बीमार पड़ने से बचाना चाहता है। अब आप ऐसे में पॉल्यूशन भी इतना बढ़ गया है कि अगर से बाहर जाने में बहुत बड़ा रिस्क हो सकता है और यह सही भी है। बाहर की गंदी हवा में घूमने से बेहतर है कि आप अगर के अंदर ही कुछ ऐसे उपाय करें जिनकी मदद से इम्यूनिटी भी बूस्ट हो और आप बीमार भी न पड़ें।
इसलिए आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसे हेल्थ हैक बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने डेली लाइफ स्टाइल में शामिल कर सकते हैं और खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। इसमें 4-7-8 वाली एक तकनीक है तो फॉरेस्ट बाथिंग के बारे में भी बताया गया है। आइए हम विस्तार से जानते हैं कि यह सब होता क्या है और हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
जी हां, सर्दियों में पानी पीते रहना हम सभी के लिए जरूरी है, लेकिन कई लोग ठंड की वजह से बहुत ही कम मात्रा में पानी पीते हैं। आप यह गलती बिल्कुल न करें। आप अपने दिन की शुरुआत हाइड्रेशन से करें। सुबह उठते ही एक गिलास गर्म नींबू पानी पिएं, यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करेगा और टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा। आप चाहें तो इसमें नींबू भी डालकर पी सकते हैं, क्योंकि नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददकरेगा।
आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सी तकनीक है? आपको बता दें कि अपनी सांसों पर नियंत्रण करने, स्वास प्रणाली को बेहतर ढंग से काम करने और कोर्टिसोल लेवल को कम करने फायदेमंद है। इसमें आपको 4 सेकंड में सांस लेनी है, 7 सेकंड के लिए सांसों को रोककर रखना है और लास्ट के 8 सेकंड में धीरे-धीरे अपनी सांसें छोड़नी हैं। रोजाना ऐसा करने से आपके जीवन में शांति आएगी और पॉल्यूशन से खराब होने वाले फेफड़ों में जान आएगी।
जापान में फिट के लिए लोग फोरेस्ट बाथ लेते हैं, इसमें आपको जंगल में नहाना नहीं होता है। बल्कि रोजाना 20 मिनट के लिए बाहर फ्रेश हवा और ग्रीनरी में वॉक करना होता है। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कम होता है। अगर फ्रेश हवा नहीं है तो अपने घर पर इनडोर प्लांट लगाएं और अंदर ही वॉक करें। यह तरीका आपके शरीर में एनर्जी भर देगा।
हम लोग जब जो मिलता है खा लेते हैं, फिर चाहे वह घर का हो या बाहर का फूड। आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। आप रोज जब भी खाएं तो सोच-समझकर खाना खाए। अगर खाना ही है तो उसे हेल्दी चीजों से रिप्लेस करें जैसे- प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह नट्स, फल और सब्जियां खाएं जोकि पोषण से युक्त होते हैं। ये बिना किसी परेशानी के आपको निरंतर ऊर्जा भी प्रदान करते हैं और बीमार नहीं होने देते हैं। अखरोट जैसे ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने से दिमाग के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
H3N2 फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी जैसे होते हैं, जिसके बाद तेज बुखार, सिर दर्द, थकान व कमजोरी जैसी लक्षण देखे जाते हैं।
बदलते मौसम में अस्थमा और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी होता है।
मानसून में सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए गिलोय, तुलसी, शहद, अदरक आदि का सेवन करें। नमक के पानी से गरारे भी जरूर करें।
सर्दी-जुकाम होने पर आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करें और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में खट्टे फल, ताज़ी सब्जियां, शहद और मसाले जैसे अदरक, लहसुन और हल्दी शामिल कर सकते हैं।