... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 27, 2023 11:13 AM IST
हफ्ते में इतने घंटे एक्सरसाइज से मजबूत हो जाते हैं 3 जरूरी अंग, मौत का खतरा भी होता है 30 फीसदी तक कम
काम का प्रेशर सिर पर ऐसा होता है कि अपने लिए टाइम निकाल पाना हर किसी के बस की बात नहीं। शायद आप भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने लिए कुछ करते हों, ठीक कहा न? लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद के लिए वक्त न निकाल पाने से आप अपने शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं? शायद नहीं। आपको बता दें कि एक्सरसाइज न करने से आपके शरीर के कुछ अंगों को खासतौर पर नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से आपके बीमार पड़ने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है सप्ताह में 150 मिनट निकालने की, जिससे आप अपने शरीर को कमजोर होने के साथ-साथ अंगों को खराब होने से बचा सकते हैं।
सप्ताह में सिर्फ 150 मिनट तक चलने से आप फैटी लिवर के खतरे को कम कर सकते हैं और लिवर पर चढ़े फैट को उतार सकते हैं। आप मध्यम से इंटेंस वर्कआउट की मदद से भी लिवर के फैट को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
सप्ताह में 150 मिनट तक थोड़ा बहुत शारीरिक अभ्यास भी आपके ब्लड प्रेशर को नार्मल बनाए रखने में मदद कर सकता है। दरअसल ऐसा करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिसकी वजह से आपके दिल पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता। इसलिए आपको ये काम तो जरूर करना ही चाहिए।
सप्ताह में 150 मिनट या फिर दिन में 20 से 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज स्ट्रेस और डिप्रेशन के प्रभाव को कम करने में मदद करती है। आप आउटडोर स्पोर्ट्स या फिर घास काटना जैसी दूसरी चीजें कर सकते हैं, जो आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेंगी।
डब्लूएचओ ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर ये कहा है कि शारीरिक रूप से सक्रिय न होने वाले व्यस्कों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि हर 4 में से एक व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहता है। इसकी वजह से दुनियाभर में ह्रदय रोगों की वजह से 32 फीसदी तक मौतें हो रही हैं।
आप चाहें तो हर दिन 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज का अपना शेड्यूल तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से आपको अपने रूटीन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से आप 2 दिन बिल्कुल फ्री रहेंगे। आप वॉक, साइकिलिंग या फिर स्वीमिंग भी कर सकते हैं। आप अगर 30 मिनट नहीं कर पा रहे हैं तो आप रोजाना 20 मिनट अपनी एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी पूरी तरह से जानकारी के उद्देश्य से दी गई है और इसका किसी दवा या उपचार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।