15 minutes fitness Tips: लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे जिम, तो घर में केवल 15 मिनट में करें ये डम्बल एक्सरसाइज़ और बनें फिट

अगर आपको नहीं समझ आ रहा कि ऐसी कौन-सी एक्सरसाइज़ेस कर सकते हैं आप। तो, हम सुझाव देंगे इन कुछ डम्बल एक्सरसाइज़ेस के बारे में, जो आप अपने घर में आसानी से कर (get fit) सकते हैं और इनके लिए आपको ज़रूरत पड़ेगी केवल 15 मिनट की। (build strong, fitness)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 30, 2020 9:52 PM IST

15 minutes fitness tips: क्या लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से आप जिम (gym) नहीं जा पा रहे हैं। तो, ऐसे में आपकी फिटनेस ( fitness) की चिंता सता रही होगी आपको? जो, लोग रेग्यूलर जिम जाकर वर्कआउट (workout) करते हैं। लेकिन, लॉकडाउन के दौरान ऐसा नहीं कर पा रहे। तो उनके लिए कुछ आसान और कम वक्त में अधिक असर करने वाली एक्सरसाइज़ेस करना बहुत अच्छा हो सकता है। (health tips)अगर आपको नहीं समझ आ रहा कि ऐसी कौन-सी एक्सरसाइज़ेस कर सकते हैं आप। तो, हम सुझाव देंगे इन कुछ डम्बल एक्सरसाइज़ेस के बारे में, जो आप अपने घर में आसानी से कर (get fit) सकते हैं और इनके लिए आपको ज़रूरत पड़ेगी केवल 15 मिनट की।

लॉकडाउन में केवल 15 मिनट में करें ये डम्बल एक्सरसाइज़ और बनें फिट(15 minutes fitness tips):

गॉबलर स्क्वैट (Goblet Squat)

भले ही आपने इस एक्सरसाइज को अभी-अभी शुरु किया। लेकिन, यह एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो हर लेवल पर काम आती है। इससे हिप और उससे जुड़े मसल्स की मोबिलिटी बढ़ती है।( fitness excercise)

  • ऐसे करें प्रैक्टिस
  • अपने पैरों में थोड़ा अंतर रखते हुए आराम से खड़े हो जाएं। अब, एक डम्बल को उठाएं और अपने चेस्ट के सामने तक ले आएं। होल्ड करें।
  • अब, स्क्वैट की मुद्रा में बैठे। फिर, खड़े होने की कोशिश करें।
  • दोबारा डम्बल लेकर बैठने और फिर खड़े होने की प्रैक्टिस करें।

डम्बल क्लीन(Dumbbell Clean)

अगर, आपको स्पोर्ट्समैन जैसी बॉडी की चाहत है, तो आपके लिए डम्बल क्लीन बहुत काम की एक्सरसाइज है। इससे ना केवल लीन मसल्स टिश्यूज़ बनाने में मदद करता है। बल्कि, इस डम्बल वर्कआउट से शक्ति भी बढ़ती है। इस एक्सरसाइज़ से शरीर में रक्त का संचार यानि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।  खासकर, कंधों और आर्म्स  की तरफ ब्लड का फ्लो सुधरता है। जिससे, मसल्स को टोनअप करने में मदद होती है।(build strong)

  • एक्सरसाइज का तरीका
  • अपनी कलाइयों को सामने की ओर मोड़ें। जिससे, वह आपके कंधों के सामने हों।
  • अब डम्बल उठाएं। फिर, हल्की-सी जम्प के साथ वजन को कंधों तक ले जाएं।
  • अब पैरों को मज़बूती से रखें और खड़े हो जाएं।
  • अब डम्बल को घुटनों तक धीरे-धीरे ले जाएं। फिर, स्क्वैट में बैठने की कोशिश करें।
  • धीरे-धीरे इसे कई बार दोहराएं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source