Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर ही सिर्फ 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, फिट और टोंड बनेगी बॉडी

Workouts For Beginners: आज इस लेख में हम आपको बिगनर्स के लिए कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर 15 मिनट में कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

घर पर ही सिर्फ 15 मिनट करें ये एक्सरसाइज, फिट और टोंड बनेगी बॉडी

Written by priya mishra |Updated : March 18, 2025 1:22 PM IST

15-Minute Workouts For Beginners: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी नियमित व्यायाम करना भी होता है। रोजाना व्यायाम करने से न सिर्फ हमारे शरीर के मोटापे कम होता है, बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। लेकिन आजकल बिजी शेड्यूल के कारण लोग अपनी फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन सुबह सिर्फ 15 मिनट एक्सरसाइज करने से आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जी हां, सुबह 15 मिनट एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को दिनभर के कामों के लिए एनर्जी मिलेगी। साथ ही, आपकी ओवरऑल फिटनेस बनी रहेगी। आइए, मायहेल्थबडी की फिटनेस एक्सपर्ट डॉ अंतरा देबनाथ से जानते हैं कि सिर्फ 15 मिनट में आप कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं - 

स्क्वाट्स (Squats)

इसे करने के लिए अपने पैरों को बराबर दूरी पर खोलकर खड़े हो जाएं।

अब अपने दोनों हाथों को सामने की ओर आपस में जोड़ें और फिर नीचे की तरफ बैठें।

Also Read

More News

इसके बाद फिर अपनी पोजीशन में वापस आ जाएं।

इसके 15 के 3 सेट करें।

लेग रेज (Leg Raise)

सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को शरीर के बगल में रखें।

अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें और पैरों को सीधा रखें।

धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक वे 90 डिग्री के कोण पर न आ जाएं।

फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे लाएं।

इस प्रक्रिया को 10-15 बार दोहराएं।

लंजेस (Lunges)

इसे करने के लिए आप जमीन पर खड़े हो जाएं।

फिर अपने एक पैर के आगे रखें और घुटने से मोड़ते हुए नीचे जाएं।

फिर अपनी एड़ी पर दबाव डालें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।

इस प्रक्रिया को दोनों पैरों से दोहराएं।

पुश-अप्स (Push Ups)

इसे करने के लिए जमीन या मैट पर पेट के बल लेटें और अपने हाथों को कंधों की चौड़ाई पर रखें।

अब अपनी उंगलियों और पैरों के अंगूठे का इस्तेमाल करके शरीर को ऊपर उठाएं।

फिर कोहनी को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं और फिर वापस ऊपर की ओर ढकेलें।

इसके 15 के 3 सेट करें।

ग्लूट ब्रिज (Glute Bridge)

ग्लूट ब्रिज पेल्विक फ्लोर मसल्स, ग्लूट्स, कोर मसल्स और हिप्स को मजबूत करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

इसके करने के लिए जमीन पर पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं।

अपने घुटनों को मोड़ें और पैरों को कूल्हों की चौड़ाई पर रखें। अपने हाथों को शरीर के बगल में रखें।

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, अपने हिप्स को ऊपर उठाएं।

ग्लूट्स और पेल्विक फ्लोर मसल्स को टाइट करें और इस स्थिति में 5-10 सेकंड तक बने रहें।

फिर धीरे-धीरे हिप्स को वापस जमीन पर लाएं।

इसके 10-15 के 3 सेट करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।