वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स

करीना कपूर जैसे सितारों के फिटनेस का राज रजुता दिवेकर का डाइट प्लान है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 4, 2018 7:59 PM IST

आम लोगों में यह धारणा होती है कि वजन कम करना बेहद कठीन काम हैं जिसमें हार्डकोर एक्सरसाइज और महंगा खान-पान शामिल है। लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर बताती हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो बताती हैं कि बिजी लाइफस्टाइल और कम बजट में भी आप इसको फॉलो कर सकते हैं। करीना कपूर जैसे सितारों के फिटनेस का राज रजुता दिवेकर का डाइट प्लान है। एक बेहतर लाइफ स्टाइल के साथ उनके बताए कुछ खास टिप्स जो आपको वजन कम करने के साथ-साथ आपको फिट रखने में मदद करते हैं।

रजुता दिवेकर के 13 आसान  टिप्सः

  1. कम खाना हमारे बेहतर हेल्थ के लिए सबसे अच्छा होता है। आप अगर कम खाते हैं तो आपको किसी भी तरह के इलाज की जरुरत नहीं पड़ती है। आप थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाने के विकल्प को चुन सकते हैं। इससे आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बचते हैं। हमेशा अधिक खाने से बचें। हमारा पेट हाथ की दोनों हथेलियों के बराबर ही है इसलिए जरुरत के हिसाब से ही खाएं।
  2. जब भी खाएं आराम से खाएं इससे आप कम खाते हैं और आप खाने को सही तरीके से चबाकर खाते हैं और पचने में भी कोई समस्या नहीं होती है।
  3. आजकल लोग टीवी देखते हुए खाने  की आदत पाल लेते हैं, इससे बचे जब भी खाएं पूरा ध्यान खानें में रखें।
  4. अपने खान-पान में छोटे-छोटे बदलाव करें। जैसे सामान्य रोटी की जगह बाजरे की रोटी खाएं। अॉयली नमकीन की जगह मखाने को जगह दें।
  5. खिचड़ी को अपने खाने में शामिल करें। अगर आपके पास खाने के लिए कोई खास विकल्प नहीं हैं तो आप खिचड़ी को तरजीह दें। उनका मानना है कि अगर खिचड़ी को राष्ट्रीय खाद्य कहा जाय तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। खिचड़ी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है।
  6. कुछ लोगों का मनना होता है कि चावल से मोटापा बढ़ता है लेकिन ऐसी बिल्कुल भी नहीं है, रजुता बताती हैं कि चावल शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को उत्पन्न करे में मदद करता है। यह आपके शरीर को फिर से तैयार करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
  7. क्रैश डाइट से हमेशा बचें। कभी-कभी हेल्थ की समस्या के कारण क्रैश डाइट होते हैं। क्योंकि आप क्रैश डाइट करने के बाद हेल्दी फूड को छोड़ देते हैं और यह शरीर को पोषक तत्वों से वंचित हो जाते हैं। वह कहती हैं कि क्रैश डाइट करके आप तुरंत भूख तो मीटा लेते हैं लेकिन यह आपको हेल्थ के नजरिए से दो कदम पीछे कर देता है।
  8. आपको अपने शरीर के अनुसार खान-पान करें। वजन घटाने के चक्कर में भूखें न रहें। यह ज्यादा नुकाशानदेय हो सकता है।
  9. डेयरी प्रोडक्ट्स को न खाने का विचार बिल्कुल गलत है। जबतक आपको कोई एक्सपर्ट या डॉक्टर ऐसा करने के लिए न कहे। एक गिलास दूध में पर्याप्त कैल्शियम होता है जो आपके शरीर के लिए आवश्यक है। डेयरी प्रोडक्ट्स में ऐसा पदार्थ भी पाया जाता है जो आपके शरीर में अतिरिक्त फैट को जलाने में मदद करता है।
  10. नितंबों (बट) का फैट सबसे आम समस्या है। इसका सबसे बेहतर इलाज है की आप ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहें और कम से कम बैठें। आप जितना ज्याद एक्टिव रहेंगे उतने फीट आपके नितंब(बट) रहेंगे।
  11. यदि आप वजन घटने को अपने जींस में फिट आने को मानते हैं तो यह गलत है। इसका कभी-कभी मतलब होता है कि आपके शरीर का पानी कम हो गया है। सतर्कता के साथ खान-पान में नियमितता लाएं और वजन घटाने की प्रक्रिया को पूरा समय दें, वरना सिर्फ एक पैमाने के तौर पर वजन घट पायेगा जो तात्कालिक हो सकता है लंबे समय तक नहीं।
  12. रजुता बताती है कि शुगरफ्री के जाल में न फंसे वास्तविकता यह है कि शुगरफ्री कुछ भी नहीं है। सभी को शुगर खाना चाहिए लेकिन उसके लिए संयमित रहने की जरुरत होती है। सिर्फ चाय या कॉफी में शुगर का उपयोग नहीं होता आपके कई फूड में यह होता है। इसलिए चाय या कॉफी मेें कम से कम शुगर का प्रयोग करें। दिन में दो छोटे कप चाय या कॉफी पर्याप्त है इससे ज्यादा न पीएं।
  13. लोकल फूड को खान-पान में शामिल करें। वजन कम करने के नाम पर विदेशी खान-पान को अपनाने की कोई जरुरत नहीं है।

Read this in English.

अनुवादक – Akhilesh Dwivedi

चित्र स्रोत- Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source