Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
हर कोई चाहता है कि वो हमेशा फिट और हेल्दी रहे। वर्कआउट के नए-नए तरीकों और स्टाइल्स के बीच आज भी वॉकिंग की अपनी अहमियत बनी हुई है। फिट रहने के लिए वॉकिंग को हमेशा से ही बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 10,000 कदम चलना आपको हेल्दी रखता है। आमतौर पर इसे फिटनेस के लिए हेल्दी गोल माना जाता है। आमतौर पर लोग वेट लॉस के लिए वॉकिंग करते हैं, लेकिन दिन में 10,000 कदम चलने के कई अन्य फायदे भी हैं। आपका हर एक कदम आपको स्वास्थ्य लाभ की ओर ले जाने का काम करता है।
वॉकिंग को वेट लॉस के लिए बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। डेली 10,000 कदम चलने से आप 300 से 400 कैलोरी जला सकते हैं। इससे आपका फैट बर्न होगा और एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।
नियमित रूप से चलने से हृदय रोग, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है। वॉकिंग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हार्ट ठीक तरीके से काम कर पाता है। इससे हार्ट को मजबूती भी मिलती है।
वॉकिंग से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जब आप नियमित रूप से वॉकिंग करते हैं तो आपकी मसल्स टोन होती हैं, उनकी ताकत बढ़ती है और वे आसानी से काम कर पाती हैं। रोजाना 10,000 कदम चलकर आप मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के जोखिम कर सकते हैं।
आपके शरीर का सारा वजन हड्डियों पर पड़ता है। जिससे धीरे-धीरे वे कमजोर होने लगती हैं। जब आप नियमित वॉक करते हैं तो हड्डियां एक्टिव रहती हैं। साथ ही जोड़ों की चिकनाई भी बनी रहती है। हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया और हड्डी टूटने जैसे खतरे कम होते हैं।
वॉकिंग आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने का काम करती है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे आपके मस्तिष्क व मांसपेशियों को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे आप एनर्जी महसूस करेंगे।
अगर आप डायबिटीज के खतरे को कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से वॉक करें। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे आपके शरीर को ग्लूकोज को रक्त से कोशिकाओं में ले जाने में मदद मिलती है। ऐसे में ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल हो जाती है।
वॉकिंग से शरीर में एंडोर्फिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन होता है, जो आपको खुशी और ऊर्जा महसूस करने में मदद करता है। जिससे मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और टेंशन कम होती है। नियमित वॉक से डिप्रेशन का जोखिम भी कम होता है।
वॉकिंग से आपकी सर्कैडियन रिदम में सुधार होता है। इससे आपके शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है। रोज 10,000 कदम चलकर आप तनाव मुक्त होकर सो पाएंगे।
वॉकिंग आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती है। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे व्हाइट ब्लड सेल्स भी बढ़ते हैं, जिनसे इंफेक्शन कम होता है। वॉकिंग आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।
जब आप वॉकिंग करते हैं तो गहरी सांस लेते हैं, जिससे आपके फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाती है। इससे आप ज्यादा ऑक्सीजन ले पाते हैं और ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। यही कारण है कि आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है।