Tips for Workout : जिम ज्वॉइन करने वाले हैं, तो जरूर खरीद लें ये 4 एक्सेसरीज

क्या आप जिम ज्वॉइन करने वाले हैं? यदि हां, तो जिम में वर्कआउट करने की शुरुआत करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण एक्सेसरीज जरूर खरीद लें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 9:49 AM IST

Tips for workout in Hindi : अपनी फिटनेस के लिए जिम जाने वाले लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यदि आपने भी हाल में ही जिम ज्वॉइन किया है या फिर करने वाले हैं तो आपके लिए ये 4 एक्सेसरीज (Gym Accessories) खरीदनी जरूरी है। ये आपको सेफ जिमिंग एक्सपीरिएंस देंगी।

जिम ग्लव्ज

हर हफ्ते 3-4 घंटे डंबल्स और बारबेल्स उठाने से आपके हाथ प्रभावित हो सकते हैं। हाथ की त्वचा कठोर और बेजान हो सकती है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो जिम ग्लव्ज़ जरूर खरीद लें, इसके इस्तेमाल से आपके हाथ सॉफ्ट रहेंगे।

रिस्टबैंड 

आपने अक्सर टेनिस प्लेयर्स की कलाइयों पर रिस्टबैंड देखा हो, ख़ासतौर पर तब जब वो गर्मी में खेल रहे होते हैं। अगर आप कार्डियो एक्सरसाइज़ करने वाले हैं तो आपको रिस्टबैंड ज़रूर लेना चाहिए। आप माथे और चेहरे पर आने वाले पसीने को इससे साफ कर सकते हैं।

फोम रोलर

वेट ट्रेनिंग से आपके मांसपेशियों के तंतु टूट जाते हैं या फिर आपको वर्काउट के अगले दिन मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। इसे ठिक करने के लिए आपके लिए फोम रोलर का इस्तेमाल अच्छा रहेगा। इससे आपकी मांसपेशियों की मसाज हो जाएगी और दर्द कम हो जाएगा।

वेट लिफ्टिंग बेल्ट

बहुत सारी जिम में ये उपलब्ध होती है, लेकिन कोशिश करें कि आप अपनी बेल्ट खुद खरीद लें। अगर आप अधिक वज़न उठाते हैं तो कुछ एक्सरसाइज़ जैसे कि बारबेल स्क्वैट्स डेडलिफ्ट आपकी कमर को नुकसान पहुंचा सकती है। वेट लिफ्टिंग बेल्ट से आप इस खतरे से बच जाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source