Chocolate Milk Benefits : वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क पीने के फायदे जानें

एक अध्ययन के अनुसार, जिम में घंटों शारीरिक मेहनत करने के बाद शारीरिक शक्ति और ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में चॉकलेट मिल्‍क पीने से शक्‍ति और ऊर्जा तुरंत मिल जाती है। इतना ही नहीं मार्केट में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स से यह अधिक हेल्दी भी होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 21, 2020 12:45 PM IST

(Chocolate milk benefits in hindi) चॉकलेट मिल्क पीने के फायदे...

फिट रहने और बॉडी बनाने के लिए अधिकतर लोग जिम जाते हैं। घंटों जिम में वर्कआउट करने के बाद आप इतने थक जाते हैं कि तुरंत एनर्जी पाने के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक पीने का मन करता है। ऐसे में अधिकतर लोग प्रोटीन पाउडर से तैयार शेक पीते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों को प्रोटीन पाउडर की जरूरत नहीं होती है। आप प्रोडीन पाउडर की बजाय वर्कआउट के बाद हेल्दी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए चॉकलेट मिल्क पीना अधिक लाभदायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार, जिम में घंटों शारीरिक मेहनत करने के बाद शारीरिक शक्ति और ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में चॉकलेट मिल्‍क पीने से शक्‍ति और ऊर्जा तुरंत मिल जाती है। इतना ही नहीं मार्केट में उपलब्ध प्रोटीन पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स से यह अधिक हेल्दी भी होता है।

खुस से बनाएं चॉकलेट मिल्क

बाहर का चॉकलेट मिल्क अनहाइजीनिक हो सकता है। ऐसे में आप घर पर ही चॉकलेट मिल्क बनाकर पिएं। इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध लें। उसमें एक चम्मच चॉकलेट सीरप डालें। आप चाहें तो कोई डार्क चॉकलेट भी डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर सकते हैं। ऐसा लगातार तीन सप्ताह तक करें, आपकी बॉडी मजबूत हो जाएगी। इस हेल्दी ड्रिंक में कैल्शियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो हर किसी के लिए हेल्दी है।

दूध में गुड़ डालकर पीने के फायदे

क्यों लेना चाहिए प्रोटीन ?

जब आप कोई भी वर्कआउट करते हैं, तो उसे पूरा करने के बाद प्रोटीन का सेवन हेल्दी होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रोटीन में अमीनो एसिड होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत कर, उन्हें मजबूत बनाता है। जानें, वर्कआउट के बाद चॉकलेट मिल्क (Chocolate milk benefits in hindi) पीने के फायदे...

प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर

चॉकलेट मिल्क पीने से प्रोटीन के साथ ही शरीर को कैल्शियम भी प्राप्त होता है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती ही है, मासपेशियां भी मजबूत होती हैं। चॉकलेट मिल्क पीने से डैमेज हुई कोशिकाएं दोबारा से बननी शुरू हो जाती हैं। चॉकलेट में मौजूद प्रोटीन मासपेशियों को ताकत देता है।

Chocolate Benefits : जानें, चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान

कार्बोहाइड्रेट भी होता है भरपूर

चॉकलेट मिल्‍क पीने से आपको भरपूर कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ताकत देता है, जिससे आप वर्काउट करते समय भारी मशीन को उठा सकते हैं और तेजी और पूरी ताकत से वर्कआउट कर सकते हैं। चॉकलेट में मौजूद शुगर शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है।

कई सेहत लाभ से भरा है चॉकलेट मिल्क

चॉकलेट मिल्‍क का सेवन तैराक, एथलीट्स, धावक खूब पीते हैं, क्योंकि ये कुछ ऐसे खेल हैं, जिसमें शरीर को काफी ताकत और एनर्जी की जरूरत पड़ती है। इन सब खेल के बाद जब आप एक गिलास चॉकलेट मिल्क पीते हैं, तो तुरंत ही रीचार्ज हो जाते हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को मजबूती मिलती है। वर्कआउट कर रहे हैं, तो इसे एक महीने तक यदि आप पीते हैं, तो यह बॉडी काफी तेजी से बनेगी। जो लोग दौड़ने और तैराकी करने के दौरान जल्दी थकान महसूस करते हैं, उन्हें इस हेल्दी पेय का सेवन जरूर करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source