लैपटॉप के आगे घंटों बैठने से हो रहा है बैक पेन? आज ही ट्राई करें ये 3 स्ट्रेचिंग

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 8, 2020 2:25 PM IST

कोरोनावायरस महामारी की वजह से पिछले कुछ समय से लोग ऑफिस का काम घर से करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि घर के किसी एक कोने में लैपटॉप लेकर 8 से 9 घंटे बैठना कमर दर्द के साथ कई अन्य बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। लेकिन बैक पेन सबसे अधिक मुख्य है। जाहिर सी बात है कि एक ही पॉस्चर में घंटो बैठने से बैक पेन या पीठ में दर्द होने में कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन यह बैक पेन अकेले नहीं आता है बल्कि जब यह होता है तो गर्दन, कमर और पीठ के साथ ही पूरे शरीर को तोड़ देता है। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के आंकड़े बताते हैं कि लगभग 80 प्रतिशत अडल्ट्स कभी ना कभी बैन की चपेट में जरूर आते हैं। हालांकि इन दिनों वर्क फ्रॉम होम के चलते ये समस्या कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

कुछ लोग कमर दर्द को कम करने के लिए दवाओं, इंजेक्शन और क्रीम का सहारा लेते हैं लेकिन यह ज्यादा समय के लिए असरदार नहीं होता है। इसलिए आपको नेचुरल चीजों की ओर बढ़ना चाहिए। डॉक्टर्स और एक्सपर्ट कहते हैं कि बैक पेन से बचने के लिए एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग से बेहतर और कुछ नहीं है। आज इस लेख में हम आपको 3 ऐसी स्ट्रेचिंग बता रहे हैं जो आपके बैक पेन को चुटकियों में दूर कर देगी। लेकिन यदि आपको कोई शारीरिक बीमारी है तो इन स्ट्रेचिंग को करने से पहले अपने डॉक्टर की राय जरूर लें।

back pain

1. बैक एक्सटेंशन

बैक पेन से आराम पाने के लिए ये सबसे बेस्ट स्ट्रेचिंग है। इसे करने के लिए एक मैट पर पेट के बल लेटें। अब अपने हाथों को चेस्ट के बदल में सीधा रखकर धीरे धीरे अपनी छाती ऊपर की तरफ उठाएं और अंदर की ओर सांस लें। शरीर के ऊपरी हिस्से को आप जितना ऊपर उठा सकते हैं उठाएं और इसी पोजीशन में कम से कम 5 सेकेंड रहें। अब अपनी आर्म्स के स्टेस को रिलीज करें और सांस बाहर छोड़ते हुए पहली वाली मुद्रा में आ जाएं।

2. क्रॉस बॉडी शोल्डर स्ट्रेच

अपने विपरीत हाथ से अपनी कोहनी के ऊपर एक हाथ को पकड़ो, और अपने शरीर को अपनी छाती की ओर तब तक खींचें जब तक आप अपने कंधे में खिंचाव महसूस न करें। इस पोजिशन में कम से कम 30 सेकंड रहें और फिर इसी प्रक्रिया को दूसरी तरफ दोहराएं। इसे करने से कंधे की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, जिसमें डेल्टोइड, टेरीस माइनर, और सुप्रास्पिनैटस शामिल हैं।

sitting-spinal-twist

3. ट्वीस्ट

एक आरामदायक क्रॉस लेग्ड पोजीशन में बैठें और अपने धड़ को अपनी पीठ की तरफ धीरे धीरे घुमाएं। अपने बाएं हाथ को अपने दाहिने घुटने पर रखें और अपने दाहिने कंधे को देखें। 10 सेकंड के लिए इसी पोज़ में रहने के बाद सामान्य हो जाएं। यह व्यायाम बैक पेन से आराम दिलाने के साथ ही आपकी पूरी बॉडी को रिलैक्स करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source