वर्कआउट के बाद तुरंत करें ये 4 स्टेप्स, ​मिलेगी फिट और टोन्ड बॉडी

दरअसल वर्कआउट के तुरंत बाद आप क्या करते हैं और क्या खाते हैं इसका आपकी फिटनेस पर बहुत गहरा असर पड़ता है। चाहे आप अपना वजन घटाना चाहते हो या बढ़ाना, वर्कआउट के बाद की आपकी एक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण और सटीक होनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 26, 2020 7:10 PM IST

फिट बॉडी और परफेक्ट शेप पाने के लिए लोग वर्कआउट भी करते हैं और सतुंलित डाइट का भी सेवन करते हैं। इसके बावजूद उन्हें मनचाही बॉडी नहीं मिल पाती है! क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है? दरअसल वर्कआउट के तुरंत बाद आप क्या करते हैं और क्या खाते हैं इसका आपकी फिटनेस पर बहुत गहरा असर पड़ता है। चाहे आप अपना वजन घटाना चाहते हो या बढ़ाना, वर्कआउट के बाद की आपकी एक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण और सटीक होनी चाहिए। अगर आपको नहीं पता कि वर्कआउट के ठीक बाद आपको क्या करना चाहिए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बता रहे हैं जिन्हें वर्कआउट के तुरंत बाद फॉलो कर आप स्लिम और टोन्ड बॉडी पा सकते हैं। तो आइए जातने हैं क्या हैं ये स्टेप्स-

1. खुद को हाइड्रेट रखें

याद रखें कि वर्कआउट के तुरंत बाद आपको अपनी बॉडी हाइड्रेट करनी है। क्योंकि एक्सरसाइज के दौरान बॉडी से काफी पसीना निकलता है जिससे आप डिहाड्रेट हो जाते हैं। जिससे आपको मसल्स पेन की समस्या हो सकती ​​है। वर्कआउट के बाद हाइड्रेशन के लिए 1 ग्लास पानी, कोकोनट वॉटर, ग्रीन या ब्लैक टी और चॉकलेट मिल्क का सेवन कर सकते हैं। अगर लो ​शुगर स्पोर्ट्स डिंक्स मिले तो वह भी पिया जा सकता है। इन सभी ड्रिंक्स में पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो मांसपेशियों में ऐंठन को रोककर उन्हें रिलेक्स करते हैं। वर्कआउट के बाद शुगरयुक्त, कैफिनयुक्त और एल्कोहल से परहेज करें।

healthy food healthy food

2. हेल्दी स्नैक्स खाएं

वर्कआउट के 45 मिनट बाद तक कुछ न कुछ हेल्दी जरूर खाएं। इससे आपकी मांसपेशियों में फिर से एनर्जी भर जाती है और आप थका हुआ महसूस नहीं करते हैं। जिस चीज में कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन हो, उन्हीं चीजों का सेवन करें। कार्ब्स ग्लाइकोजन स्तरों को बहाल करने में मदद करते हैं जिससे आपकी ऊर्जा का लेवल बढ़ता है।

3. खुद को चिल्ल रखें

जब भी आप अपना वर्कआउट खत्म करने वाले हों तो किसी हल्की फुल्की एक्सरसाइज के साथ खत्म करें। इससे आपके हार्ट रेट को धीरे धीरे नॉर्मल होने में मदद मिलेगी। साथ ही वर्कआउट के कुछ देर तक कोई भारी भरकम चीज न उठाएं। अन्यथा जोड़ों में चटक आने की संभावना रहती है।

4. मनपसंद काम करें

यह बात बहुत कम लोगों को पता होती है कि एक्सरसाइज के तुरंत बाद आपको कुछ ऐसा काम करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले। जैसे कि मनपसंद गाने सुनना, वीडियो देखना या किसी फ्रेंड से बात करना। एक्सरसाइज के बाद ऑफिस की मेल या किसी ऐसी चीज के बारे में न सोचे जो आपको परेशान करती हो। इससे आपकी मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source