Advertisement

Muscles pain : मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के आसान उपाय

कई बार मांसपेशियों में दर्द किसी चोट, दुर्घटना, मांसपेशियों के अत्याधिक उपयोग, मांसपेशियों में तनाव या फिर किसी मेडिकल परिस्थितियों के कारण भी होता है। जरूरी नहीं कि हर दर्द को दवाओं के जरिए ही दूर किया जाए। मांसपेशियों के दर्द (Muscles pain) को प्राकृतिक तरीके या फिर खास व्यायाम और मालिश के जरिए भी आप दूर कर सकते हैं।

Written By Anshumala
Published : December 2, 2019 5:26 PM IST

मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के आसान उपाय। © Shutterstock.

सारा दिन काम करके दिमाग ही नहीं बल्कि शरीर की मांसपेशियां भी थक जाती हैं। लगातार बैठे रहने से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। बेहतर खानपान रोजमर्रा की थकान को दूर करने के लिए बहुत जरूरी है। खासकर, मांसपेशियों में थकान होने पर आपको अपने लाइफस्टाइल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कई बार मांसपेशियों में दर्द किसी चोट या दुर्घटना, मांसपेशियों के अत्याधिक उपयोग, या मांसपेशियों में तनाव या फिर किसी मेडिकल परिस्थितियों के कारण भी होता है। जरूरी नहीं कि हर दर्द को दवाओं के जरिए ही दूर किया जाए। मांसपेशियों के दर्द (Muscles pain) को प्राकृतिक तरीके या फिर खास व्यायाम और मालिश के जरिए भी आप दूर कर सकते हैं।

मांसपेशियों के दो मुख्य रोग

मांसपेशियों में दो प्रमुख रोग होते हैं- मायल्गिया (Myalgia) यानी पेशियों की पीड़ा और मायस्थीनिया यानी पेशियों की दुर्बलता। यह एक भयानक रोग है। जब मांसपेशियों को अधिक परिश्रम करना पड़ता है, तो उनमें दर्द होना शुरू हो जाता है। चोट लगने से भी ऐसा होता है। मांसपेशियों में दर्द शरीर के किसी भी अंग में हो सकती है। इनसे बचने का बेहतर उपाय है- एक्सरसाइज। मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने का सबसे आसान उपाय है- सप्ताह में कम से कम एक बार मालिश। थकी हुई मांसपेशियों को मालिश से बहुत आराम मिलता है। इससे रक्तचाप भी ठीक रहता है। मालिश से मांसपेशियों को पोषण मिलता है और शरीर में आवश्यक गर्मी उत्पन्न होती है।

Advertisement

Fibromyalgia Syndrome : मांसपेशियों में दर्द कहीं ”फाइब्रोमाइएल्गिया सिंड्रोम” तो नहीं, जानें इसके लक्षण, कारण, उपचार

मैग्नीशियम सल्फेट से करें स्नान

मैग्नीशियम सल्फेट मांसपेशियों के ऊतकों की सूजन को कम करता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द (Muscles pain) को भी दूर करता है। यदि आप काफी दिनों से फाइब्रोमाइल्गिया (Fibromyalgia) से पीड़ित हैं, तो इसमें भी मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलता है। जब आप स्नान करने जाएं, तो पानी थोड़ा गुनगुना रखें। इस पानी में 1-2 कप ऐप्सम सॉल्ट मिलाएं और इसमें आधे घंटे के लिए आराम करें। ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से आराम मिलता है। शरीर को ऊर्जा महसूस होती है। तनाव कम होता है।

Advertisement

तेल से करें मालिश

तेल से मालिश करने से मांसपेशियों में रक्त परिसंचरण बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों को गर्मी मिलती है। यह लैक्टिक एसिड को दूर करता है, जबकि तेल मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। दर्द से राहत दिलाता है। विभिन्न प्रकार के तेल जैसे पाइन, लैवेंडर, अदरक और पिपरमेंट का तेल मांसपेशियों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों के आसपास दर्द रहता है ? कहीं आप इस Syndrome के गिरफ्त में तो नहीं

एक्यूप्रेशर भी है बेहतर

एक्यूप्रेशर एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसमें आराम पहुंचाने के लिए शरीर के विभिन्न एक्यूप्रेशर प्वॉइंट्स पर दबाव दिया जाता है। इससे ये उत्तेजित हो जाते हैं। यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाने तथा उन्हें ठीक करने में सहायक होता है।

About the Author

... Read More