
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 15, 2019 4:09 PM IST
मांसपेशियों में दर्द कहीं ''फाइब्रोमाइएल्गिया सिंड्रोम'' तो नहीं, जानें इसके लक्षण, कारण, उपचार। © Shutterstock
क्या आपकी मांसपेशियों में हमेशा दर्द रहता है? बार-बार थकान महसूस होती है, तो इसकी वजह कई बार अधिक शारीरिक मेहनत करना, पहली बार वर्कआउट करना हो सकता है। यदि थकान और मांसपेशियों व जोड़ों का दर्द (muscle pain) फिर भी ना कम हो, तो समझ लीजिए की आप फाइब्रोमाइएल्गिया सिंड्रोम (Fibromyalgia Syndrome) से पीड़ित हो रहे हैं। यह सिंड्रोम मांसपेशियों और अस्थिपंजर (skeleton) से संबंधित एक शारीरिक समस्या है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को मांसपेशियों और जोड़ों के आसपास दर्द रहने के साथ ही थकान भी महूसस होती है।
फाइब्रोमाइएल्गिया का दर्द पूरे शरीर की मांसपेशियों, नसों, लिगामेंट्स और जोड़ों के आसपास होता है। यह दर्द गहरा, तीव्र, चुभन उत्पन्न करने वाला हो सकता है। कई बार दर्द आता-जाता रहता है। कुछ लोगों में इस रोग के कारण डिप्रेशन, स्ट्रेस भी हो जाता है। इसमें मांसपेशियों में ऐंठन होती है। महिलाओं में यह समस्या अधिक होती है।
इस रोग के लक्षणों में (Fibromyalgia Syndrome symptoms) मांसपेशियों एवं जोड़ों के आसपास दर्द, अवसाद, व्यग्रता, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, बिना एक्सरसाइज के ही मांसपेशियों में थकान महसूस होना, घबराहट, नींद न आना, एकाग्रता का अभाव, काम करने का मन न करना, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट, सिरदर्द, पेट दर्द, आंखों, नाक व मुंह में सूखापन, सुबह उठने में थकान महसूस होना आदि भी इसके लक्षणों में शामिल हैं।
Vitamin D deficiency : इस जरूरी विटामिन की कमी से होता है मांसपेशियों में दर्द, जानें इसके लक्षण
यह सिंड्रोम किन कारणों (Fibromyalgia Syndrome causes) से होता है, इसका पता ठीक से नहीं चल सका है। विशेषज्ञों के अनुसार, डिप्रेशन, एंग्जाइटी, दर्द से संबंधित अन्य समस्याएं और भावनात्मक तनाव इसके होने के कारण हो सकते हैं। जब आप अधिक देर तक काम करते हैं, भारी सामान उठाते हैं, नींद नहीं आती तो ये सभी कारण भी इस रोग को बढ़ा सकते हैं। इसमें आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करने लगता हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता घटने लगती है।
फाइब्रोमाइएल्गिया (Fibromyalgia Syndrome treatment) का कोई इलाज नहीं है। कुछ वैकल्पिक उपचार के जरिए इसमें होने वाले दर्द से आप राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक दिन एक्सरसाइज, हेल्दी और बैलेंस डायट और पर्याप्त नींद लेने की जरूरत होगी। दवाओं, डॉक्टर की सलाह और तनाव को दूर करके इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द को थेराप्यूटिक मसाज से दूर किया जा सकता है।