... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 20, 2018 8:00 PM IST
महिलाओं को अपने हेल्थ के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उनमें हर माह तमाम तरह के चेंजेज आते हैं और उनका प्रभाव हेल्थ पर भी पड़ता है। ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि महिलाओं में अपने आपको लेकर कोई सतर्कता ही नहींं रहती है जिसकी वजह बीमारी जब घातक हो जाती है तब पता चल पाता है। आज के दौर में जहां लाइफ स्टाइल की वजह से कई बीमारियां होने लगी हैं।
अक्सर महिलाओं में देखा जाता है कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है जिससे गंभीर रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। आइए जानते हैं जब कोई महिला अपने डॉक्टर से मिले तो कौन-कौन से सवाल करने चाहिए।
बार-बार पेशाब क्यों हो जाता है
यह समस्या अक्सर महिलाओं में देखी जाती है लेकिन महिला इसे किसी से भी नहीं बताती हैं। इस समस्या को महिला इतना हल्के में लेती हैं कि वो इसके बारे में अपने डॉक्टर से भी बात नहीं करती हैं। वैसे इसे सरल भाषा में कहें तो यूरिन कंट्रोल कमजोर होने के कारण होता है। यूरिन कंट्रोल क्यों होता है और इसका इलाज क्या है इसके बारे में अपने डॉक्टर से अवश्य चर्चा करें।
ब्रेस्ट कैंसर से कैसे सतर्क रहें
महिलाओं की जान का खतरा सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर की वजह से रहता है। अगर सतर्कता रखी जाय तो यह बीमारी शुरू में ही निदान की जा सकती है लेकिन महिलाओं में इस मामले में भी लापरवाही देखी जाती है। जब भी गायनोकोलॉजिस्ट से मिलें तो खुद से ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण को कैसे जाना जा सकता है इसके बारे में जरूर बात करें।
पीरियड की समस्या
महिलाओं में कई तरह की पीरियड में समस्या होती है जिसके बारे में वो किसी से बात नहीं करती हैं। पीरियड में अक्सर महिलाओं को दर्द की शिकायत रहती है। कभी-कभी बहुत ज्यादा ब्लड निकलता है तो कभी बहुत कम। हर पीरियड की अलग समस्या होती है जो कभी-कभी किसी बीमारी की वजह भी हो सकता है। इस तरह की तमाम समस्याओं के बारे में जरूर अपने डॉक्टर से बात करें।
प्रेगनेंसी से संबंधित जानकारी
प्रेगनेंसी को लेकर तमाम तरह की समस्या होती हैं। हर महिला का एक अलग तरह का शारीरिक व्यवहार होता है। गर्भ रोकने के लिए अलग-अलग तरीके की भी सलाह एक्सपर्ट्स द्वारा दिया जाता है। अपने डॉक्टर से जब भी मिलें तो इसके बारे में जरूर बात करें।
पीरियड में कितना लेट सही है
पीरियड की यह समस्या महिलाओं को हर महीने झेलना पड़ता है। इसकी क्या वजह होती है और क्यों लेट होता है जैसे सवालों के अलाव अपने डॉक्टर से यह पूछना न भूलें कि कितना लेट होने पर इसके लिए परेशान होने की जरुरत होती है।
UTI क्या है
महिलाओं में होने वाली यह आम बीमारी है जिसकी वजह महिलाओं मेें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। UTI के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर बात करें। इस बीमारी को आप अपने रोजाना के परहेज से दूर रख सकते हो।
चित्रस्रोत: Shutterstock.