Advertisement

हेल्दी लिवर के लिए 4 बेहतरीन फूड

केवल शराब या अन्य नशे की चीजों का सेवन करने वालों को ही फैटी लीवर की समस्या नहीं होती है बल्कि यह उन लोगों को भी होता है जो लोग अपने खान-पान को लेकर सतर्क नहीं रहते हैं।

Written By akhilesh dwivedi
Published : July 11, 2018 11:25 AM IST

लिवर के बारे में ज्यादातर लोग सतर्क नहींं रहते हैं। यह शरीर का सबसे खास अंग होता है या यूं कहें कि हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी लिवर होना बहुत जरूरी होता है। यह शरीर का सबसे खास और दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। यह पाचनतंत्र को बेहतर रखने तथा शरीर को किसी भी संक्रमण से बचाने का काम करता है। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करना, ब्लडशुगर को नियंत्रित रखना, कोलेस्ट्रॉल का समायोजन, प्रोटीन का उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण कार्य लीवर के माध्यम से ही होता है।

लिवर की आम समस्या जो सबसे प्रमुख है वह होती है लीवर के साइज का बढ़ जाना या फैटी लीवर हो जाना। फैटी लिवर की समस्या में लिवर में अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है जिससे लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है।

Advertisement

एक रिसर्च के अनुसार जो लोग अपने डायट में संतुलन रखते हैं उनको फैटी लिवर की समस्या होने का खतरा कम होता है। रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि केवल शराब या अन्य नशे की चीजों का सेवन करने वालों को ही फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है बल्कि यह उन लोगों को भी होता है जो लोग अपने खान-पान को लेकर सतर्क नहीं रहते हैं। फैटी लिवर के लिए मोटापा भी एक सबसे अहम कारण है। फैटी लिवर की समस्या में लोगों को उचित खान-पान और एक्टिव लाइफ स्टाइल की सलाह दी जाती है।

लिवर की समस्या न हो शरीर में अतिरिक्त फैट जमा न हो इसके लिए कुछ खान-पान के टिप्स एक्सपर्ट्स के द्वारा दिये जाते हैं। कुछ खास फूड्स भी खाने की सलाह दी जाती है जो इस समस्या से बचाकर रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से फूड हैं जो फैटी लिवर से बचाने में सक्षम हैं।

Advertisement

लहसुन

लहसुन शरीर के फैट को कम करने में सबसे कारगर फूड माना जाता है। भारतीय खान-पान में इसका विशेष महत्व है। अगर इसका नियमित तौर पर सेवन किया जाता है तो यह फैटी लिवर की समस्या से दूर रखता है।

अखरोट

अखरोट नट्स खाद्य पदार्थों में सबसे बेहतर फूड होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा3 पाया जाता है जो एक हेल्दी लिवर के लिए फायदेमंद होता है। रिसर्च में भी इस बात का पता चला है कि अखरोट खाने वाले लोगों में जो शराब या नशे का सेवन नहीं करते हैं उनको फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है।

हल्दी

भारतीय खान-पान का सबसे अहम मसाला हल्दी है। हल्दी वैसे तो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ है जो शरीर के लिए बहुत तरीके से फायदेमंद होता है। यह लिवर को किसी भी प्रकार के नुकासान से बचाने मे सहायक होता है। हेल्दी लिवर के लिए हल्दी का प्रयोग नियमित तौर पर किया जाना चाहिेए।

ग्रीन टी

चाय का उपयोग सभी करते हैं लेकिन ग्रीन टी का सेवन कम लोग करते हैं। ग्रीन टी में कैचिन पाया जाता है जो एक खास यौगिक है यह लिवर के कार्य करने की क्षमता को बढ़ाने में सक्षम है। यह लिवर के फैट को कम करने में भी सहायक है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More