Advertisement

Fatty Liver Disease: फैटी लिवर की बीमारी में ग्रीन टी फायदेमंद, इस तरह करें इस्तेमाल

फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) में ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार फैटी लीवर की बीमारी में ग्रीन पीने से लाभ होता है. ग्रीन टी पीने से फैटी लिवर की समस्या को 75 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.

Written By akhilesh dwivedi
Updated : February 19, 2020 1:11 PM IST

लिवर सिरोसिस में पैनिक होने के बजाय करें पपीते के बीज का सेवन, मिलेगा बेहतर परिणाम

फैटी लिवर की बीमारी (Fatty Liver Disease) हाल के वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ी है. लिवर इंसान के शरीर का दूसरा सबसे महत्त्वपूर्ण अंग है. फैटी लिवर (Fatty Liver) होने से शरीर में कई अन्य बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. लिवर खून से विषाक्त पदार्थ निकालने का काम करता है. पाचन तंत्र के लिए ज़रूरी पित्त रस का निर्माण भी लिवर में ही होता है. फैटी लिवर की समस्या किसी को भी हो सकती है. वैसे तो फैटी लिवर दो तरह का होता है. एक तो एल्कोहल के सेवन की वजह से एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज होती है. दूसरा नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (Non-alcoholic fatty liver disease) होती है.

फैटी लिवर के मुख्य कारण

इंसान में फैटी लिवर डिजीज का कारण (Fatty Liver Disease causes) जीवनशैली और खान-पान की वजह से होती है. अगर आप बहुत ज़्यादा शराब पीते हैं तो आपको फैटी लिवर डिजीज हो सकती है. इसके अलावा खान-पान में बहुत अधिक फैट का सेवन और एक्सरसाइज न करना भी फैटी लिवर का कारण माना जाता है.

Advertisement

फैटी लिवर डिजीज के खतरे

जब किसी को फैटी लिवर की बीमारी होती है तो उसे कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. फैटी लिवर की वजह से पेट में दर्द. थकान. मोटापा. डायबिटीज. कैंसर,  लिवर सिरोसिस जैसी लाइलाज बीमारियाँ हो सकती हैं.

ग्रीन टी फैटी लिवर में फायदेमंद | Green Tea In Fatty Liver Disease

Advertisement

हाल ही में पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में यह दावा किया गया है कि ग्रीन टी का सेवन फैटी लिवर डिजीज में फायदेमंद है. शोध में कहा गया है कि ग्रीन टी के सेवन से फैटी लिवर डिजीज की गंभीरता को 75 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.

ग्रीन टी में पाया जाने वाला पॉलीफेनोल्स फैटी लिवर डिजीज के परेशानी को कम करने में मददगार होता है. इस शोध के अनुसार यह पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा होता है. फैटी लिवर की बीमारी होने पर पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है.

फैटी लिवर के खतरे युवाओं में साइलेंट किलर की तरह हैं.

फैटी लिवर की बीमारी से हैं परेशान ? दवाओं के साथ-साथ आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय.

About the Author

... Read More