Advertisement

Fatty Liver Ayurvedic Medicine: फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवा और उपचार

फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवा (Fatty Liver Ayurvedic Medicine) और उपचार मौजूद है. जब फैटी लिवर की परेशानी होती है तो आयुर्वेदिक उपाचार भी लोग आजमाते हैं. फैटी लिवर के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा के साथ-साथ आयुर्वेदिक खान-पान का सहारा लिया जाता है.

Written By akhilesh dwivedi
Published : February 9, 2020 9:38 AM IST

Fatty liver Disease best ayurvedic medicine for fatty liver in Hindi

बदलती जीवनशैली और खान-पान ने फैटी लिवर की बीमारी (Fatty Liver Disease) दी है. जब लीवर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है तब उसे फैटी लिवर डिजीज कहते हैं. मेडिकल की भाषा में इसे लिवर डिसऑर्डर (Liver Disorders) के नाम से भी जाना जाता है. फैटी लिवर डिजीज का आयुर्वेदिक उपचार (Fatty Liver Ayurvedic Treatment) भी होता है. भारतीय आयुर्वेद में फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवा (Fatty Liver Ayurvedic Medicine) और इलाज है. फैटी लिवर होने के मुख्य कारण अगर आप समझ जाएं तो इससे बच सकते हैं. फैटी लिवर डिजीज मुख्यतः 2 तरह का होता है. 1- एल्कोहल फैटी लिवर डिजीज और 2- नॉन एल्कोहल फैटी लिवर डिजीज. इन दोनों नाम से ही पता चलता है कि एक एल्कोहल के सेवन से होती है तो दूसरी उनको भी यह हो सकती है जो शराब नहीं पीते हैं.

वर्तमान समय में फैटी लिवर की बीमारी के बारे में सभी को पता होना चाहिए. फैटी लिवर की बीमारी को समय रहते पहचानना जरूरी है. फैटी लिवर डिजीज के लक्षण आप भी आसानी से जान सकते हैं.

Advertisement

जीवनशैली और खान-पान के कुछ आसान उपाय फैटी लिवर डिजीज से आपको बचा भी सकते हैं. हर किसी को फैटी लिवर डिजीज के खतरे की जानकारी होनी ही चाहिए. फैटी लिवर डिजीज युवाओं के लिए साइलेंट किलर है.

फैटी लिवर का आयुर्वेदिक उपचार | Fatty Liver Ayurvedic Treatment

Advertisement

भारत ही नहीं विश्वभर में आयुर्वेदिक उपचार को लोग मानते हैं. फैटी लिवर डिजीज का भी आयुर्वेदिक उपचार होता है. फैटी लिवर का आयुर्वेदिक उपचार खान-पान के माध्यम से किया जाता है. इसके अलावा फैटी लिवर की आयुर्वेदिक दवाएं भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं फैटी लिवर के आयुर्वेदिक उपचार के कुछ खान-पान.

प्याज से फैटी लिवर का इलाज

आयुर्वेद में फैटी लिवर का उपचार प्याज से करने को कहा जाता है. आयुर्वेद मानता है कि फैटी लिवर के रोगी को प्याज का सेवन करना चाहिए. फैटी लिवर डिजीज के मरीज को दिन में 2 बार प्याज खाना चाहिए. कच्चे प्याज का सेवन फैटी लिवर में फायदेमंद होता है.

छाछ से फैटी लिवर का आयुर्वेदिक उपचार

संतुलित भोजन के साथ छाछ का सेवन फैटी लिवर की बीमारी में फायदेमंद होता है. भारतीय खान-पान में छाछ का विशेष स्थान है. फैटी लिवर के आयुर्वेदिक इलाज में छाछ के सेवन की सलाह दी जाती है.

फैटी लीवर डिजीज में आंवले का सेवन

अगर आप फैटी लिवर डिजीज से परेशान हैं तो आंवले का सेवन जरूर करें. आंवले के के रस का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है. कच्चे आंवले का नियमित सेवन फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है.

नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर के लक्षण, कारण और उपचार.

About the Author

... Read More