Advertisement

बार-बार बेहोश होने के कारण, लक्षण और उपचार

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, करीब 30% लोग अपने जीवन में एक बार बेहोश होते हैं। मेडिकल शब्दावली में बेहोश होने को 'सिनकोप' (Syncope) कहा जाता है और यह अस्थायी तौर पर होश खोना है। इसकी शुरुआत मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अपर्याप्त होने से होती है। वैसे तो ज्यादातर लोग बेहोश होने को नजरअंदाज करते हैं, पर इसे सामान्य मानना या ऐसा अक्सर होना घातक हो सकता है।

Written By Anshumala
Published : August 8, 2020 10:03 PM IST

बार-बार बेहोश होने के कारण, लक्षण और उपचार।© Shutterstock.

Fainting Symptoms and Causes: अगर आपने कभी किसी को बेहोश होते देखा हो या खुद बेहोश हुए हों तो यह चिन्ताजनक हो सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, करीब 30% लोग अपने जीवन में एक बार बेहोश होते हैं। मेडिकल शब्दावली में बेहोश होने को 'सिनकोप' (Syncope) कहा जाता है और यह अस्थायी तौर पर होश खोना है। इसकी शुरुआत मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अपर्याप्त होने से होती है। वैसे तो ज्यादातर लोग बेहोश (Fainting Symptoms and Causes) होने को नजरअंदाज करते हैं, पर इसे सामान्य मानना या ऐसा अक्सर होना घातक हो सकता है। बेहोश होने वाला व्यक्ति गिर सकता है, चोट लग सकती है और इनमें से कुछ जानलेवा हो सकता है। दूसरी ओर, यह हृदय के असामान्य धड़कन के कारण भी हो सकता है। इस तरह यह एरिथमिया (Arrhythmia) का चेतावनी संकेत भी हो सकता है। यह गंभीर मेडिकल इमरजेंसी जैसे कार्डियैक अरेस्ट और स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है।

एरिथमिया क्या है और बेहोश होने से इसका क्या संबंध है? 

इटरनल हार्ट केयर सेंटर (जयपुर) के इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और कार्डियैक डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. जितेन्द्र सिंह मक्कर कहते हैं कि बेहोश होने के बुनियादी कारणों में एक अक्सर एरिथमिया (Arrhythmia) हो सकता है। एरिथमिया के कारण हृदय की धड़कन अनियमित हो जाती है। इसमें तेज, धीमे, रुक-रुक कर चलना या फिर फहराना शामिल है। अनुमान है कि 15% मामलों में यह सिनकोप का कारण बनता है। सच तो यह है कि ज्यादातर मरीज नहीं जानते हैं कि बेहोशी का कारण एरिथमिया हो सकता है। यह हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने वाले सिगनल की समस्या के कारण है। ऐसा तब होता है जब बेहोशी का कारण हृदय की समस्या होती है। इसकी वजह से मस्तिष्क में पर्याप्त पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंचता है।

Advertisement

बेहोशी के रिस्क फैक्टर और लक्षण

सामान्य लक्षणों (Symptoms of fainting) में चक्कर आना, सिर हल्का महसूस होना, सर्दी या चिपचिपी त्वचा, कमजोरी या अस्थिरता महसूस होना, सिरदर्द, मितली आना, नजर में परिवर्तन जैसे धुंधला दिखना, सुरंग में होने का अहसास या धब्बे दिखाई देना, कानों में घंटी बजने जैसा अहसास, जम्हाई आना या ब्लैक आउट हो जाना। सिनकोप से जुड़ा जोखिम उम्र के साथ बढ़ता जाता है। जिन लोगों को कोरोनरी आर्टरी डिजीज, कॉनजेनिटल हार्ट डिफेक्ट, वेंट्रीकुलर डिसफंक्शन है और जो हार्ट अटैक (Heart attack) झेल चुके हैं, उन्हें यह जोखिम ज्यादा होता है।

सिनकोप का पता कैसे चलता है?

सिनकोप बीमारी के बारे में पता करने का तरीका बेहोश होने के मरीज के इतिहास पर आधारित होता है। इसके साथ समस्या यह है कि बेहोश होने की घटना आमतौर पर थोड़ी देर के लिए होती है। चिकित्सक को अगर संदेह हुआ कि इसका इसका कारण हृदय की समस्या है, तो वे आपको किसी कार्डियोलॉजिस्ट या इलेक्ट्रोफिजियोलोजस्ट से मिलने की सलाह देगा। सामान्य तरीका शारीरिक जांच के बाद इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी (ईसीजी) करने का भी है। इसके नतीजों के आधार पर तय होगा कि और व्यापक आकलन की आवश्यकता है कि नहीं।

Advertisement

बेहोश होना दौरा या मिर्गी के ही कारण नहीं होता

बेहोश (Fainting Problem) होने को अक्सर दौरा/मिर्गी समझ लिया जाता है, जो गलत होता है। मरीज सीटी स्कैन, एमआरआई, न्यूरोलॉजिकल इवैल्यूएशन और अनुचित थेरेपी से गुजरता है, इसलिए बेहोश होने के खास कारण का अच्छा दीर्घकालिक परिणाम होता है। कुछ अन्य में घातक नतीजे हो सकते हैं, अगर उनका समय पर सही कारण नहीं पता चले और सही उपचार न हो। बेहोश होने का कारण (Causes of fainting in hindi) आमतौर पर न्यूरोलॉजिकल माना जाता है, पर अमूमन असली कारण कार्डियैक प्रकृति का होता है।

इन बातों को रखें याद

• जब भी आप बेहोश हों, तो इसका रिकॉर्ड रखें। एक बार बेहोश होने का भी कारण मालूम होना चाहिए और विशेषज्ञ की सलाह ली जानी चाहिए।

• इस तरह (बेहोश होने) की समस्या को नजरअंदाज नहीं करें, क्योंकि यह घातक हो सकता है।

• चक्कर आने, सिर घूमने, बेहद कमजोरी, थकान, बेहोशी जैसी स्थिति, गिरने और सांस फूलने जैसा अहसास होने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ से मिलें।

• अगर लगे कि बेहोश हो सकते हैं, तो बैठ या लेट जाएं ताकि मस्तिष्क में खून का प्रवाह बेहतर हो सके।

Fainting Problem: अचानक क्यों हो जाते हैं लोग बेहोश, जानिए लक्षण, कारण और उपचार

About the Author

... Read More