• हिंदी

World Sight Day 2021: आंखों की जलन कम करने और रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन

World Sight Day 2021: आंखों की जलन कम करने और रोशनी बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन
आंखों की जलन कम करने और रोशनी को बढ़ाने के लिए करें ये 3 योगासन

World Sight Day 2021: आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग और आंखों की एक्सरसाइज करें। योग से आंखों की मांसपेशियां जैसे मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया को ठीक रखता है। आइए जानते हैं किस तरह के योग से आप आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

Written by Kishori Mishra |Updated : October 14, 2021 2:52 PM IST

World Sight Day 2021: आज है 'वर्ल्ड साइट डे' (World sight day 2021)। यह दिन अक्टूबर महीने के दूसरे बृहस्पतिवार (इस वर्ष 14 अक्टूबर) को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को आंखों से संबंधित होने वाली बीमारियों के प्रति जानकारी दी जाती है, उन्हें अपनी आंखों को सुरक्षित, निरोग, स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाता है। इस वर्ष 'वर्ल्ड साइट डे' पर 'लव योर आइज' (Love your eyes) थीम के तहत लोगों को आंखों की सेहत और उसका ख्याल रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सारा दिन कंप्यूटर और मोबाइल पर आंखें गड़ाए रखने से आज लोगों की आंखों की सेहत (Eyes health) कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं। ऑफिस में 9-10 घंटे कंप्यूटर पर काम करने के बाद भी लोग आंखों को स्क्रीन की रोशनी से हटाने का नहीं सोचते हैं। घर जाकर भी मोबाइल और टीवी देखते रहते हैं। ऐसे में आंखें थक जाती हैं। इससे आंखों (Yoga for Eyes in Hindi) से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। जिससे, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, आंखों से पानी आना, थोड़ी देर देखने से आंखें लाल होना, दृष्टी दोष आदि। अब आप काम करना तो छोड़ नहीं सकते, तो बेहतर होगा कि अपनी आंखों की सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान दें।

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग (Yoga for Eyes) और आंखों की एक्सरसाइज करें। योग से आंखों की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं। इससे,  मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया जैसी समस्याओं में मदद होती। आइए जानते हैं किस तरह के योग से आप आंखों को (Eye Exercises) स्वस्थ रख सकते हैं।

Also Read

More News

सर्वांगासन

  • पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने हाथों को धड़ के बगल में रखें और हथेलियां नीचे।
  • सांस अंदर लेते हुए अपने पैरों को सीधा ऊपर उठाएं।
  • हथेलियों से कमर को सहारा दें।
  • इस स्थिति में सीधा रहते हुए सारा वजन कंधों पर डालना हैं।
  • सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे कमर और पैरों को नीचे लाएं।

त्राटकासन

  • त्राटकासन को करने का सबसे सही समय रात है, लेकिन आप इस आसन को सुबह भी कर सकते हैं।
  • दिन में इस आसन को करने के लिए अपने कमरे को अंधेरे से भर दें और एक मोमबत्ती को जलाकर प्राणायाम की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब बिना पलक झपकाएं मोमबत्ती को देखते रहें।
  • इसके बाद अपने आंखोंको बंद करके ओम का मध्यम आवाज में उच्चारण करें। अब धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलें।
  • इस आसन को कम से कम 3 बार करें और उसके बाद हथेलियों को आपस में रगड़ें और फिर उस गर्म हथेली से आंखों को स्पर्श करते हुए आंख खोलें।

प्राणायाम

  • अपनी आंखोंको बंद करके पद्मासन में बैठें।
  • अब दाहिने हाथ की अनामिका एवं छोटी ऊंगुली से बाईं नासिका को बंद करें। दाहिने नाक से सांस लें।
  • दाहिनी नासिका को अपने अंगूठे से बंद करें।
  • ठुड्डी को सीने के पास दबाएं और सांस को कुछ सेकंड के लिए रोकने की कोशिश करें।
  • अब अंगूठे से दाहिने नाक को बंद करके बाईं नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें।