Eye Health : जब नजर आएं ये 3 लक्षण, तो समझ लीजिए आपकी आंखें हो रही हैं खराब

लगातार आंखें कंप्यूटर और लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल, टीवी आदि पर टिकी रहती हैं, जिससे आंखों में जलन होने लगती है। ऐसे में कब आपकी आंखें खराब होने लगती हैं, यह आपको पता भी नहीं चलता। लेकिन, आप कुछ छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करेंगे, तो आपकी आंखों की सेहत दुरुस्त रहेगी। जानें, उन लक्षणों और संकेतों को जो बताते हैं कि आपकी आंखें हो रही हैं खराब...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 13, 2020 9:00 PM IST

आंखें शरीर का सबसे नाजुक और कोमल अंग है। आजकल कम उम्र में ही लोगों की आंखें खराब होने लगती हैं। वजह है लगातार गैजेट्स से घिरे रहना। ऐसे में इसकी सही देखभाल बहुत जरूरी है। बढ़ते मोबाइल उपयोग और डिजिटल डिवाइस के संपर्क से आंखों पर सबसे ज्यादा खतरा आया है। आज बच्चों को भी चश्मा चढ़ जाता है। लगातार आंखें कंप्यूटर और लैपटॉप स्क्रीन, मोबाइल, टीवी आदि पर टिकी रहती हैं, जिससे आंखों में जलन होने लगता है। आंखों को आराम नहीं मिल पाता है। कब आपकी आंखें खराब होने लगती हैं, यह आपको पता भी नहीं चलता। लेकिन, आप कुछ छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करेंगे, तो आपकी आंखों की सेहत दुरुस्त रहेगी। जानें, उन लक्षणों और संकेतों को जो बताते हैं कि आपकी आंखें (Symptoms of eye weakness) हो रही हैं खराब...

1.जब बार-बार हो सिर दर्द

कई बार लोगों को लगातार सिर दर्द होने की समस्या बनी रहती है, जिसे वो नजरअंदाज करते रहते हैं। कई बार आंखें कमजोर होने से भी सिर दर्द होता है। आंखों पर स्ट्रेस पड़ने या फिर कोई समस्या होने से भी सिर दर्द होता है, ऐसे में जरूरी है कि आप आंखों की जांच करवाएं। देर तक कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप या फिर टीवी देखने से आंखें कमजोर होने लगती हैं। इन गैजेट्स से दूर ही रहें।

Eye Care Tips : आंखों की देखभाल के तीन आसान टिप्स, सारी थकान हो जाएगी दूर

2. धुंधला दिखाई देना

कई बार बढ़ती उम्र में भी आंखों से धुंधला दिखाई देने लगता है, पर ऐसा कम उम्र में बच्चों के साथ हो, तो चेकअप करवा लें। धुंधला दिखना यानी रेटिना खराब होने का संकेत हो सकता है।

आंखों की थकान व जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

3.दबाव महसूस होना

आंखों पर दबाव महसूस हो, तो काला मोतिया (Black cataract) की समस्या हो सकती है। जब आपको लगातार आंखों में दबाव महसूस हो, तो डॉक्टर से दिखाएं। बच्चों को हेल्दी चीजें जैसे हरी सब्जी, फल, अंडा आदि जरूर खाने के लिए दें।

आंखों के लेंस की देखभाल के लिए जरूरी 7 टिप्स, जरूर अपनाएं

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें

आप हर दिन अपनी डाइट में पालक, दूध, पनीर, दही, गाजर, मछली, ब्रोकली, फल और इनसे बने जूस, हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही देर तक और पास में टीवी के स्क्रीन के बैठकर टीवी ना देखें। रात में सोते समय मोबाइल ना चलाएं। कंप्यूटर पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। आंखों की एक्सरसाइज करें। आंखों को आराम देंने के लिए एक मिनट आंखें बंद करके रहें। साफ पानी से धोएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source