समर आई केयर : ये 4 टिप्स गर्मी में रखेंगे आंखों का ख्याल
मुख्य रूप से गर्मी आंखों में जलन, आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन, कन्जंक्टिवाइटिस आदि लोगों को परेशान करती है।
गर्मी में लू लगने, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधित समस्याओं के बाद लोग आंखों की समस्या से भी बहुत परेशान रहते हैं। ऐसे में इस मौसम में त्वचा की ही तरह आंखें भी खास देखभाल मांगती है। गर्मी में सूरज से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें त्वचा के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। दरअसल, आंखों को दिमाग से जोड़ने वाली बारीक शिराएं आंखों की स्किन के बहुत नजदीक होती हैं, इसलिए ज्यादा देर धूप में रहने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। वायु प्रदूषण से भी आंखों को नुकसान पहुंचता है। इन सभी चीजों से आंखों को बचाए रखना चाहते हैं, तो चार बातों को जरूर करें फॉलों...
आंखें रहेंगी हमेशा हेल्दी, जब हर दिन फॉलो करेंगे ये ईजी टिप्स
आंखों की समस्याएं
मुख्य रूप से गर्मी आंखों में जलन, आंखें लाल होना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन, कन्जंक्टिवाइटिस आदि लोगों को परेशान करती है।
यह भी पढ़ें : गाजर खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी? जानें आंखों से जुड़े कुछ मिथक, जिन्हें लोग सच मान लेते हैं
पानी के छींटे मारें
जब भी आप बाहर से घर आते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सबसे पहले आराम से बैठ जाएं और शरीर को नार्मल तापमान में आने दें। एसी की बजाय पंखे के नीचे बैठें। उसके बाद ही ठंडे पानी से आंखों को धोएं। आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारने के बाद तौलिये से चेहरा पोछ लें। जलन अधिक हो या आंखें लाल हों, तो बर्फ से आंखों की सिंकाई करें।
आंखों को ना रगड़ें
आंखों में चुभन, जलन होने पर या धूल-कण चले जानें पर आंखों को रगड़ें नहीं। ऐसा करेंगे, तो आंखों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। चुभन महसूस हो तो रुमाल से हल्के हाथों से सहलाएं और फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें।
ये है गर्मी में होने वाली आंखों और त्वचा की समस्याओं का एक्सपर्ट समाधान
सनग्लासेज पहनें
धूप में घर से बाहर घूम रहे हैं, तो सनग्लासेज का यूज करें। सूरज से निकलने वाली घातक यूवी किरणों से आंखों की रेटीना को नुकसान पहुंच सकता है। धूल के कण भी रेटिना को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा तेज धूप में यूवी किरणों से आंखों के ऊपर बनी टीयर सेल यानी आंसूओं की परत टूटने लगती है। यह स्थिति कॉर्निया के लिए हानिकारक हो सकती है। आंखों के कॉर्निया को भी यूवी किरणों से उतना ही नुकसान पहुंचता है, जितना रेटिना को। ऐसे में धूप में निकलते वक्त सनग्लासेज पहनने से इन सभी परेशानियों से आप बच सकते हैं।