आई फ्लू या आंखों के संक्रमण में करें ये घरेलू उपाय

आंखों के संक्रमण या आई फ्लू के लक्षण मुख्य रूप से आखों में जलन होना, आंखों का ळाळ हो जाना, आंखों में सूजन आ जाना है. कुछ लोगों में आई फ्लू की बीमारी बार-बार होती है. आंखों की ठीक से देखभाल करने और जरूरी घरेलू उपाय करने से आप आई फ्लू से बच सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 4, 2019 10:46 AM IST

आई फ्लू या आंखों के संक्रमण से बचने के उपाय आपको जरूर जानना चाहिए. क्योंकि आई फ्लू की वजह से आंखों को काफी नुकसान होता है. आई इन्फ्लूएन्जा को ही आई फ्लू कहते हैं. आई फ्लू का घरेलू उपाय (home remedies for eye infection) अगर ठीक से अपनाया जाए तो आंख का संक्रमण ठीक हो जाता है. आंखों के संक्रमण या आई फ्लू के लक्षण मुख्य रूप से आखों में जलन होना, आंखों का ळाळ हो जाना, आंखों में सूजन आ जाना है. कुछ लोगों में आई फ्लू की बीमारी बार-बार होती है. आंखों की ठीक से देखभाल करने और जरूरी घरेलू उपाय (home remedies for eye Flu) करने से आप आई फ्लू से बच सकते हैं.

नमक का पानी से आंखे साफ करें 

नमक का पानी हमें कई चीजों से आराम दिलाता है. आई फ्लू होने पर नमक के पानी से आंखों को साफ करने से वायरस खत्म होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए लगभग 1 कप पानी में करीब एक चम्मच नमक डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें.

इसके बाद मिश्रण को ठंडा करने के बाद इसे आई ड्राप की तरह आंखों में डालें. लेकिन ऐसा करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. क्योंकि कई बार लोगों को इस मिश्रण से एलर्जी हो जाती है.

दूध और शहद आई फ्लू में आराम पहुंचाता है 

दूध और शहद का मिश्रण भी आई फ्लू से छुटकारा पाने का अच्छा विकल्प है. इसके लिए बराबर मात्रा में हल्के गर्म दूध में शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. इसे ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर ड्रापर की मदद से इसे आंख में डालें. इसके बाद चाहे तो आंख साफ पानी से धो लें.

आंखों की थकान कम करने आसान उपाय.

लाल आंखें कंजंक्टिवाइटिस का लक्षण, ऐसे करें बचाव.

आंखों की खुजली और थकान कम करने के घरेलू उपाय.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source