Eye Health : आंखों की सेहत का ख्याल रखें कुछ इस तरह

शोध के अनुसार, 50 से 90% कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, आंखों में दर्द व दबाव, थकान, तनाव या स्ट्रेन से ग्रस्त होते हैं। आंखें कमजोर न हों, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 13, 2019 11:55 AM IST

दिन-रात फोन, कंप्यूटर, टीवी के इस्तेमाल से आंखों पर नकारात्मक (Eye Health) असर होता है। आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण भी आंखों में धूल-कण, जहरीले धुंआ से जलन, चुभन और आंखों से पानी आने की समस्या लोगों में बढ़ रही है। शोध के अनुसार, 50 से 90% कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, आंखों में दर्द व दबाव, थकान, तनाव या स्ट्रेन से ग्रस्त होते हैं। आंखें कमजोर (Eye Health) न हों, इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखें।

टेक्नोलॉजी का करें कम इस्तेमाल

विशेषज्ञ भी अब फोन, कंप्यूटर आदि के कम से कम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं। ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करना आपकी मजबूरी हो सकती है, लेकिन घर पर नहीं। घर पर कंप्यूटर, मोबाइल से दूरी बनाकर रहें।

खानपान हो बेहतर

सिर्फ पेट भरने के लिए खाना नहीं खाएं। डाइट में उन चिजों को शामिल करें, जिसका सीधा असर आपकी आंखें की सेहत पर हो। खाने में जितना हो सके पोषक तत्व और प्रोटीन शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मछली, फल आदि शामिल करें। इन्हें खाने से आंखों में ड्राईआई सिंड्रोम की समस्‍या नहीं होती है।

चेकअप है जरूरी

आंखों में जलन, चुभन है या फिर कंप्यूटर पर काम करने से आंखों से पानी आए, तो आंखों की जांच करवाएं। आंखों की रोशनी पूरी तरह से सही है या पढ़ने के दौरान भी कोई समस्या महसूस नहीं होती, फिर भी साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्‍य करवाएं।

पलकें झपकाएं

यदि आप कंप्यूटर पर देर तक काम करते हैं, तो प्रत्येक सेकंड कम से कम तीन से चार बार अपनी पलकों को बीच-बीच में झपकाते रहें। इससे आंखें तरोताजा और तनाव मुक्त रहती हैं।

आखों का करें व्यायाम

आंखों की रोशनी और सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें। जब हथेलियां गर्म हो जाएं, तो उन्‍हे हल्‍के से आंखों पर रखें। इससे आंखों का तनाव दूर होगा। बाहर से आने पर आंखों में पानी की छींटे जरूर मारें। इससे धूल-कण निकल जाएंगे और आंखों को कोई नुकसान नहीं होगा।

आंखों की थकान दूर करने के व्यायाम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source