Eye Exercises : तीन एक्सरसाइज, जों आंखों की सेहत के लिए हैं बेस्ट
सारा दिन कंप्यूटर पर काम करके आंखें थक जाती हैं। कुछ योग और आंखों की एक्सरसाइज करके अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
सारा दिन कंप्यूटर और मोबाइल पर आंखें गड़ाए रखने से आज लोगों की आंखों की सेहत (Eyes health) कम उम्र में ही खराब हो जाती हैं। ऑफिस में 9-10 घंटे कंप्यूटर पर काम करने के बाद भी लोग आंखों को स्क्रीन की रोशनी से हटाने का नहीं सोचते हैं। घर जाकर भी मोबाइल, टीवी देखते रहते हैं। ऐसे में आंखें थक जाती हैं। इससे आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे आंखों की मंसिपेशियां कमजोर हो सकती हैं, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, आंखों से पानी आना, थोड़ी देर देखने से आंखें लाल होना, दृष्टी दोष आदि। अब आप काम करना तो छोड़ नहीं सकते, तो बेहतर होगा कि अपनी आंखों की सेहत के प्रति थोड़ा ध्यान दें। आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग (Eye Exercises) और आंखों की एक्सरसाइज करें। योग से आंखों की मांसपेशियां जैसे मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया को ठीक रखता है।जानें, किस तरह के योग और एक्सरसाइज (Eye Exercises) से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
पामिंग
पामिंग करने के लिए सबसे पहले कहीं बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें। अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ें। तब तक रगड़ें, जब तक कि हथेलियां गर्म ना हो जाएं। अब अपनी दोनों हथेलियों को आखों पर रखें। थोड़ी देर में ही आपके हाथों की गर्मी आंखों में लगने लगेगी। अपनी आखों को बंद रखें। इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहराएं।
आंखें रहती हैं थकी-थकी, तो काम आएंगे ये व्यायाम
पलक झपकाएं
आरामदायक मुद्रा में बैठकर आंखों को जल्दी-जल्दी 10 बार तेजी से झपकाने की कोशिश करें। फिर आंखों को 20 सेकेंड के लिए आराम दें। आंखों को बंद रखें। फिर सांसों पर ध्यान लगाएं।
साइड में देखें
सबसे पहले दोनों आंखों कि बीच की जगह पर देखें। फिर अपने बाएं अंगूठे को देखें। फिर आंखों के बीच में देखें और फिर दाएं अंगूठे को देखें। फिर से आंखों के बीच में देखें और बाएं अंगूठे को देखें। ऐसा कम से कम 10 से 15 बार करें। जब प्रक्रिया पूरी हो जाए, तो आंखों को बंद करके आराम दें।