आंखों की थकान व जलन दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
आंखों की थकान और जलन की समस्या हर 3 में से दो लोगों में देखी जा सकती है। हम यहां कुछ खास टिप्स बता रहें हैं जो आंखों की थकान और जलन को ठीक करने में सहायक हैं।
Written by akhilesh dwivedi|Published : December 4, 2018 12:04 PM IST
आंखों की देखभाल वर्तमान समय में बहुत जरूरी हो गया है। बढ़ते मोबाइल उपयोग और डिजिटल डिवाइस के संपर्क से आंखों पर सबसे ज्यादा खतरा आया है। वर्तमान समय में बहुत ही कम उम्र में लोगों की आंखों पर चश्मे लगने लगे हैं। सारा दिन ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए तो आंखों की देखभाल बड़ी समस्या बनकर आया है। आंखों की थकान और जलन की समस्या हर 3 में से दो लोगों में देखी जा सकती है। हम यहां कुछ खास टिप्स बता रहें हैं जो आंखों की थकान और जलन को ठीक करने में सहायक हैं। ये भी पढ़ेंः स्मार्टफोन और कंप्यूटर चलाने वालों को हो रहे हैं ये रोग, जानें नया रिसर्च।
आइए, जानते हैं आंखों की देखभाल के 8 बेहतर टिप्स
आंखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी होता है सूर्योदय से पहले उठना। सूर्योदय से पहले उठें और ठंडे पानी से चेहरा व आंखों को धोना चाहिए। आंखों में पानी के छींटे मारना भी अच्छा माना जाता है। आंखों में छींटे मारते समय मुंह में पानी भरकर रखें। अगर आप ऐसा रोजाना करते हैं तो आपकी आंखे स्वस्थ्य रहती हैं।
धूप, गर्मी या श्रम के प्रभाव से शरीर गर्म हो तो चेहरे पर ठंडा पानी न डालें। थोड़ा विश्राम कर पसीना सुखाकर और शरीर का तापमान सामान्य करके ही चेहरा धोएं।
ठंड के मौस में गर्म पानी से नहाते हैं तो ख्याल रखें आंखों और चेहरे पर ज्यदा गर्म पानी न डालें। आंखों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए, इससे आंखों को नुकसान होता है।
आंखों में अगर थकान या नींद, आंखों में भारीपन, जलन महसूस हो तो काम तत्काल आंखों को बंद कर उन्हें थोड़ा विश्राम दें। ऑफिस में काम करते समय अगर ऐसा हो तो पॉवर नैप लें।
देर रात तक जागना और सूर्योदय के बाद देर तक सोना आंखों के लिए हानिकारक होता है। देर रात तक जागना ही पड़े तो घंटा-आधा घंटे में एक गिलास ठंडा पानी पी लेना चाहिए।
आंखों को धूल, धुएं, धूप और तेज हवा से बचाना चाहिए। ऐसे वातावरण में ज्यादा देर न ठहरें। लगातार आंखों से काम ले रहे हों तो बीच में 1-2 बार आंखें बंद कर, आंखों पर हथेलियां हलके-हलके दबाव के साथ रखकर आंखों को आराम देते रहें।
कभी-कभी रोना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इससे मन के साथ-साथ आंखों की भी सफाई होती है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.