क्या कांटेक्ट लेंस से आँखों की जा सकती है रोशनी ?

इस बीमारी में आंखों की कॉर्निया में दर्द के साथ सूजन हो सकता है। इसकी वजह से आंखों कि रोशनी भी जा सकती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 22, 2018 4:15 PM IST

आंखों में कांटेक्ट लेंस पहनाना नुकसानदायक भी हो सकता है। लदंन में हुए एक शोध के अनुसार लेंस पहनने वाले लोगों की आंखों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। इसका कारण है कांटेक्ट लेंस को पहनने और फिर निकालने के समय लेंस में बैक्टीरिया का इंफेक्शन संभव है। लेंस में इंफेक्शन की वजह से केराइटिसिस नामक बीमारी होने का खतरा रहता है। इस बीमारी में आंखों की कॉर्निया में दर्द के साथ सूजन हो सकता है। इसकी वजह से आंखों कि रोशनी भी जा सकती है।

हलाकि, शोधाकर्ताओं का मानना है कि यह एक बहुत रेयर बीमारी है। इसके होने के प्रतिशत बहुत कम हैं। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि प्रति वर्ष 100,000 संपर्क लेंस उपयोगकर्ताओं में 2.5 को प्रभावित करता है। इस बीमारी से बचाव करना भी आसन है।

क्या कहता है पूर्व का शोध 

पूर्व में हुए एक शोध से पता चला है कि रोजाना कांटेक्‍ट लेंस पहनने वालें 10,000 लोगों में से केवल 4 को आँख का संक्रमण होता और एक्सटेंडेड कांटेक्‍ट लेंस पहनने वालों में यह आकड़ा 10,000 में से 20 का है, लेकिन परिणाम भयानक भी हो सकता है।

क्या रखें सावधानी 

कांटेक्ट लेंस को रखने के लिए इस्‍तेमाल किये जाने वाले स्‍टोरेज केस को भी कांटेक्‍ट लेंस सलूशन से साफ करके व सूखाकर रखना बहुत आवश्‍यक है। इससे केस में कीटाणुओं के संक्रमण का खतरा कम होता है, जो कि आँखों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। हर तीन महीने में स्टोरेज केस को बदल लेना चाहिये। कांटेक्‍ट लेंस आँखों के सीधे संपर्क में रहते हुए कॉर्नियो को पूरी तरह ढकें हुए होते है। जिस कारण आँखों को स्‍वस्‍थ रखने के लिए पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता होती है, जिसके लिए नीचे लिखे निर्देशों का पालन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः आंखों को इन्फेक्शन से बचाने के लिए कांटेक्ट लेंस की ऐसे करें देखभाल।

  • विशेषज्ञ के निर्देशानुसार निश्चित समय अवधि के लिए ही कांटेक्‍ट लेंस को पहने और जब कहा जाएं तो इन्‍हें बदलकर नये कांटेक्‍ट लेंस लगवा लें।
  • नये सिलिकॉन हाइड्रोजेल कांटेक्‍ट लेंस को अपना सकते है, क्‍योंकि यह पारंपरिक कांटेक्ट लेंस की अपेक्षा अधिक ऑक्‍सीजन प्रवाह को सुनिश्चित करते है और आँखों के लिए कहीं ज्‍यादा सुरक्षित भी होते हैं।
  • अगर आँखों में किसी प्रकार की परेशानी जैसे- लालपन, जलन, खुजली, सूजन व दर्द हो, तो तुरंत चिकित्‍सक परामर्श लें, क्‍योंकि जरा-सी लापरवाही काफी भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः जानिये क्या हैं कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वालों के 7 समस्याएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source