Daily Exercise : सुबह के ये 3 एक्सरसाइज, लंबी उम्र तक रखेंगे आपको हेल्दी और फिट

Tips for Morning exercise in hindi: लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहने के लिए आप कुछ ईजी एक्सरसाइज करें। इन्हें सिर्फ 10 मिनट ही प्रतिदिन करेंगे, तो जिम में घंटों पसीना बहाकर मिलने वाले लाभ के बराबर फायदे होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 27, 2020 7:49 PM IST

Tips for Morning exercise in hindi: आज की भागती दौड़ती और अस्वस्थ जीवनशैली को अगर व्यवस्थित करना चाहते हैं तो सुबह-सुबह एक्सरसाइज (Morning exercise in hindi) करें। आपको तमाम बीमारियों से सुरक्षा तो मिलेगी ही साथ ही साथ आपकी बॉडी फिटनेस भी मेंटेन रहेगी। जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं और वो अपने बॉडी की फिटनेस को बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें, जिन्हें करने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। ये ऐसे ईजी एक्सरसाइज हैं, जिनके लिए सिर्फ 10 से 20 मिनट ही काफी है और आप पा सकते हैं जिम में घंटों पसीना बहाकर मिलने वाले लाभ के बराबर फायदे।

टहलना (Walking) 

अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं, तो आपके लिए रोज सुबह उठने के बाद तेज कदमों वाली चाल से चलना यानी स्पीड वॉक करना फायदेमंद है। टहलने से केवल आपमें सक्रियता ही नहीं आती, भोजन करने के बाद जो आलस महसूस होता है, उससे भी निजात मिलती है।

गर्मी में करते हैं हर दिन एक्सरसाइज, तो जान लें ये 5 जरूरी रूल्स

रस्सी कूदना (skipping rope) 

अगर आप पूरे शरीर की एक अच्छी कसरत जानना चाहते हैं तो रस्सी कूदना सबसे स्वास्थ्यवर्धक एक्सरसाइज है। रोजाना 20 मिनट रस्सी कूदने से लगभग 200 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। इससे पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त होता है। अगर आप रस्सी नहीं कूदना चाहते तो आप एक ही जगह पर कई बार उछलकर भी यह व्यायाम कर सकते हैं।

साइकिल चलाना (Cycling) 

साइकलिंग भी अपने आप में पूरे शरीर का व्यायाम है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। तेजी से वजन कम करने में सहायक है। कम दूरी वाली जगह पर साइकिल से जाना स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण की दृष्टि से भी अच्छा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source