फिटनेस रिसर्चः हमेशा फिट और जवां रहने के लिए ये 3 एक्सरसाइज हैं सबसे बेहतर

रिसर्च में कहा गया है कि इन तीनों एक्सरसाइज के करने से रक्‍त में अधिक मात्रा में ऑक्‍सीजन और ग्‍लूकोज पहुंचता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 23, 2020 11:27 AM IST

दौड़ने से हमारा दिल और फेफड़े बेहतर काम करते हैं। एक महत्त्‍वपूर्ण शोध ने दौड़ने और जवां मस्तिष्‍क के बीच की कड़ी ढूंढ निकाली है। इसमें कहा गया है कि कड़े कार्डियोवस्‍कुलकर व्‍यायाम करने से रक्‍त में अधिक मात्रा में ऑक्‍सीजन और ग्‍लूकोज पहुंचता है। जब आप लंबे समय तक दौड़ते हैं, तो आपको इसके दूरगामी लाभ प्राप्‍त होते हैं। सभी प्रकार के व्‍यायाम आपके दिमाग में अधिक ऊर्जा का निर्माण करते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना सबसे बेहतर एक्सरसाइज होते हैं। ये तीनों एक्सरसाइज इंसान को लंबे समय तक फिट और जवां बनाये रखते हैं। जो लोग नियमित तौर पर दौड़ते हैं उन पर उम्र का असर बहुत धीरे-धीरे होता है।फिटनेस व वेटलॉस की तैयारी कर रही महिलाएं अपनाएं ये आसान स्टेप्स।

फिट रहने के लिए अन्य व्यायाम की तुलना में दौड़ना सबसे अच्छा व्या‍याम है। दौड़ना बहुत ही सरल और जल्द फायदा पहुंचाने वाला व्यायाम है। दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती।

इससे ना केवल वज़न नियंत्रित होता है बल्कि आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है। आज की आरामतलब जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम के लिए समय नहीं। ऐसे में दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है। दौड़ने से ना केवल मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी फिट रहता है। ये भी पढ़ेंः डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्विमिंग हो सकता है बेहतर विकल्प।

दौड़ने के फायदे

कुछ दिनों की दौड़ से ही मस्तिष्‍क में सैकड़ों-हजारों नयी कोशिकाओं का निर्माण हो जाता है। इससे मस्तिष्‍क की कार्यक्षमता में इजाफा होता है। साथ ही आपकी याददाश्त पर भी सकारात्मक असर होता है। इससे आप डिमेंशिया और अल्‍जाइमर जैसे याददाश्त संबंधी रोगों से बचे रह सकते हैं।

बीमारियों रहती हैं दूर

दौड़ने से डायबिटीज़, अर्थराइटिस और हृदय की बीमारियों का खतरा कम होता है। ध्यान रखें व्यायाम की शुरुआत में अधिक समय तक ना दौड़ें। धीरे-धीरे करके व्या‍याम का समय बढ़ायें।

फिटनेस लेवल

वज़न नियंत्रित रखना है तो दौड़ने की आदत बना लें। अगर आप प्रतिदिन नहीं दौड़ सकते, तो हफ्ते में कम से कम 3 दिन दौड़ें। दौड़ने से शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा का प्रयोग होता है और शरीर का आकार ठीक रहता है।

दिमाग रहता है मजबूत

नियमित रूप से दौड़ने से आपकी निर्णयात्‍मक क्षमता में भी इजाफा होता है। इससे आप अधिक कुशलता से योजना -निर्माण कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अन्‍य मस्तिष्‍क संबंधी कार्य, जैसे जादू को पकड़ना आदि करने में भी आसानी होती है।

स्किन रहती है जवां

दौड़ने से शरीर में रक्त संचार ठीक प्रकार से होता है और झुर्रियां देर से पड़ती हैं। वर्क आउट से तनाव कम होता है और आपकी त्वचा में भी चमक आती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

दौड़ने से शरीर की मेटाबॉलिज्म तेज होता है और प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिरोधी क्षमता का ठीक से काम करना बेहद आवश्य़क है।

स्ट्रेस होता है कम

तनाव को हम आधुनिक जीवनशैली से अलग नहीं कर सकते। शायद आपने पहले भी तनावमुक्ति के कई साधन अपनाये हों। इस बार प्रतिदिन कुछ देर तक दौड़ कर देखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source