... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 15, 2019 12:04 PM IST
Image credits by: स्क्वैट्स एक्सरसाइज रोजाना क्यों करना चाहिए ? ©Shutterstock.
बात जब एक्सरसाइज की आती है तो ऐसी कई रूटीन हैं, जिनके सभी फायदों के बारे में आप खुद भी नहीं जानते। उन्हीं में से एक हैं स्क्वैट्स। उनके कई सकारात्मक प्रभाव एक बेहतर फिगर पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जैसाकि हम सब जानते हैं, सभी तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाली कसरतों में स्क्वैट्स अहम हिस्सा होते हैं।
सीधे हमारी जाँघों, कूल्हों और ग्ल्यूट्स पर काम करते हुए हमारी टांगों और कूल्हों की हड्डियों के साथ-साथ इन दो जगहों के लिगामेंट और नसों में भी वे मज़बूती लाते हैं।
पॉवर लिफ्ट की तीन कसरतों में एक होने के नाते स्क्वैट्स हमारी टांगों की मांसपेशियों के विकास और टोनिंग के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। कुछ लोगों के लिए तो वे उनकी सबसे अहम एक्सरसाइज़ होते हैं।
सर्दी में जोड़ों के दर्द को रखना है दूर तो खाएं ये 5 सुपरफूड।
स्क्वैट्स रोजाना करना क्यों हैं फायदेमंद
आपकी ताकत बढ़ जाती है। स्क्वैट्स करने जैसी आसान-सी कसरत से आपके कूल्हे, हैमस्ट्रिंग्स और क्वॉड्रीसेप्स जैसे विशिष्ट अंग मज़बूत हो जाते हैं। साथ ही, इस कसरत की बदौलत आपके हिप्स में ताकत आ जाती है। एक चुस्त-दुरुस्त शरीर पाने के लिए यह बेहद ज़रूरी होता है।
पेट का मोटापा कम करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये 7 फूड।
स्क्वैट्स करने से आपकी मांसपेशियों को अच्छी हालत में रखने वाले हॉर्मोन्स भी सक्रिय हो जाते हैं और आपके पूरे शरीर में मज़बूती भी आ जाती है। वेट्स के साथ स्क्वैट्स करने से उसके फायदे भी उतने ही बढ़ जाते हैं।
स्क्वैट्स आपके पूरे शरीर के लिए क्यों है जरूरी
स्क्वैट्स आपके पूरे शरीर को कैसे करता है मजबूत। ©Shutterstock.
स्क्वैट्स का सबसे ख़ास असर तो आपकी टांगों और कूल्हों की मांसपेशियों पर पड़ता है। यह आसान-सी कसरत नई मांसपेशियां बनाने का एक शानदार तरीका है और आपके शरीर के कई हिस्सों को सुडौल बनाने में आपकी मदद कर सकती है।
ब्रेस्ट, थाई और बट को सेक्सी लुक देने के लिए देखें ये वीडियो।
बेहतर चाल
स्क्वैट्स करने से ही आपकी चुस्ती और चाल में एक बड़ा सुधार आ जाता है। अपने कूल्हों और टखनों को चुस्त-दुरुस्त बनाकर अपनी कमर के निचले हिस्से और घुटनों में दर्द से राहत पाने के लिए यह एक कमाल की कसरत होती है। ये सभी काम स्क्वैट्स आपके जोड़ों को नुकसान पहुंचाए बगैर करते हैं। इसीलिए लगभग हर किसी के लिए यह एक उचित व्यायाम होता है।
सुबह की 5 गलतियां जो आपका वजन बढ़ाती हैं।
स्क्वैट्स आपके शरीर की मांसपेशियों को कैसे करता है मजबूत
वेट्स के साथ किए गए सक्वैट्स आपके शरीर की प्रत्येक मांसपेशी को चुनौती देकर एक्टिविटी की अपनी पूरी रेंज की बदौलत आपके पूरे शरीर में स्थिरता ले आते हैं। स्क्वैट्स के दौरान हमारे पेट की आड़ी और सीधी मांसपेशियां लगातार दबाव में रहती हैं, जिसके फलस्वरूप आपका पेट ज़्यादा सपाट और टोंड हो जाता है। मज़बूत मांसपेशियां भावी चोटों से भी आपको बचाए रखती हैं।
कमर की मजबूती
भले ही देखने से ऐसा लगे नहीं, पर स्क्वैट्स आपकी मुद्रा में सुधार लाने का एक शानदार तरीका होते हैं। उन्हें करने के लिए आप वेट्स का इस्तेमाल करें या न करें, लेकिन इस कसरत में आपकी कमर के ऊपरी हिस्से को मेहनत ज़रूर करनी पड़ती है। नतीजतन आपके शरीर में स्थिरता आ जाती है। ऐसा करने से एक अच्छी मुद्रा को बनाए रखने वाली हमारी मांसपेशियां मज़बूत होंगी और धीरे-धीरे आपकी मुद्रा अपने आप ही ठीक हो जाएगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.