• हिंदी

जुंबा डांस महिलाओं के लिए क्यों है खास, जानें 5 कारण

जुंबा डांस महिलाओं के लिए क्यों है खास, जानें 5 कारण
जुंबा डांस एक तरह का डांस ही है लेकिन इसके मूवमेंट्स ऐसे होते हैं कि यह शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज करा देता है। जुंबा डांस वर्कआउट बहुत ही आसान है खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने वजन को कम करना चाहती हैं और वो जिम की अगर शुरूआत करना चाहती हैं।

जुंबा डांस का ऐसे स्टेप हैं जो शरीर को पूरा एक्सरसाइज कराते हैं। इसे करते हुए शरीर से पसीने के साथ-साथ कैलोरी भी खर्च होती है। शरीर से जब कैलोरी खर्च होती है तो शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लगता है।

Written by akhilesh dwivedi |Published : March 10, 2019 6:31 PM IST

जुंबा डांस आजकल का सबसे अधिक चलन वाला वर्कआउट प्रोग्राम हो गया है। यह अपने खास अंदाज के कारण लोगों को उबने नहीं देता और लोगों को यह नहीं लगता कि हम कोई जबरन काम कर रहे हैं। जुंबा डांस एक तरह का डांस ही है लेकिन इसके मूवमेंट्स ऐसे होते हैं कि यह शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज करा देता है। जुंबा डांस वर्कआउट बहुत ही आसान है खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने वजन को कम करना चाहती हैं और वो जिम की अगर शुरूआत करना चाहती हैं। जुंबा डांस फैट बर्न करने का सबसे बेहतर वर्कआउट हो सकता है अगर इसे रोजाना किया जाय। आइए जानते हैं जुंबा डांस से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

जुंबा डांस फैट को कम करता है और वजन घटाता है 

जुंबा डांस का ऐसे स्टेप हैं जो शरीर को पूरा एक्सरसाइज कराते हैं। इसे करते हुए शरीर से पसीने के साथ-साथ कैलोरी भी खर्च होती है। शरीर से जब कैलोरी खर्च होती है तो शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी कम होने लगता है। वैसे जुंबा डांस के बारे में एक शोध में भी यह बात कही गयी है कि 30 से 40 मिनट जुंबा डांस से 300 से अधिक कैलोरी बर्न की जा सकती है।

Also Read

More News

जुंबा डांस स्टेमीना बढ़ाने में सहायक 

जुंबा डांस एक तरह से स्टेमिना बढ़ाने वाला वर्कआउट है। इसमें लोग म्यूजिक की धून पर शरीर को लगातार मूव कराते रहते हैं जो शरीर के स्टेमिना को मजबूत बनाता है। इसका असर एक से दो सप्ताह में ही नजर आने लगता है।

जुंबा डांस फूल बॉडी वर्कआउट

जुंबा डांस फूल बॉडी वर्कआउट कराता है। बॉडी का सारा तंत्र इसमें काम करता है। दिमाग से लेकर हाथ, पैर और शरीर के सारे अंग इस वर्कआउट में मेहनत करते हैं।

जुंबा डांस बीमारियों से बचाता है 

जुंबा डांस बीमारियों को भी दूर करनें सहायक है। इसको रोजाना करने से ब्लड प्रेशर में बहुत जल्द सुधार नजर आने लगता है। क्योंकि इसे करते समय शरीर का रंक्त संचार बेहतर होता है। कुछ लोगों में इसके असर को देखा भी गया है।

जुंबा डांस स्ट्रेस व डिप्रेशन को दूर करने में सहायक 

डेली जुंबा डांस इंसान के स्ट्रेस को भी कम करता है। स्ट्रेस के कारण जो लोग डिप्रेशन की कगार पर हो उनके लिए यह वर्कआउट बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजाना करने से किसी भी प्रकार का तनाव हो वह दूर होता है।